UPPSC Professor Online Form 2026: यूपीपीएससी प्रोफेसर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, 8 सितंबर तक करें सुधार

Last Updated: Sep 1, 2026, 15:51 IST

UPPSC Professor Vacancy 2026: UPPSC ने प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन छात्रों ने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है, वे 08 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। यहां से सभी डिटेल्स के बारे में जानें।

UPPSC Professor Online Form 2026: यूपीपीएससी प्रोफेसर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, 8 सितंबर तक करें सुधार
UPPSC Professor Online Form 2026: यूपीपीएससी प्रोफेसर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, 8 सितंबर तक करें सुधार

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) के अंतर्गत प्रोफेसर (आचार्य) और सहायक आचार्य (Assistant Professor) के 1,156 पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जा चुके हैं। छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा और फॉर्म को सबमिट करने की लास्ट डेट आज यानी 1 सितंबर 2026 है। 

यदि किसी छात्र ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते टाइम कोई गलती कर दी है, तो वह छात्र आयोग द्वारा दिए गए अवसर का इस्तेमाल करके फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। UPPSC द्वारा छात्रों के लिए 08 सितंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलतियों और Fee Reconciliation को पूरा कर सकते हैं।

यदि आप ने भी इस पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया हैं। साथ ही, रिवाइज्ड हुई प्रक्रिया को पूरी करना चाहते हैं, तो आप सभी इंपॉर्टेंट डेट्स के बारे में जानें। 

UPPSC प्रोफेसर भर्ती 2026: Important Dates 

UPPSC प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोग द्वारा जारी की गई सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

लास्ट एंड फाइनल डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 

18 अगस्त 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा और सबमिट करने की लास्ट डेट 

01 सितंबर 2026

रजिस्ट्रेशन में करेक्शन और फीस समाधान की लास्ट डेट

08 सितंबर 2026

रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट 

15 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

रजिस्ट्रेशन मोड 

केवल ऑनलाइन (OTR आधारित)

ऑफिशियल वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UPPSC Professor Recruitment 2026 Official Notice - यहां पढ़े

8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन में कैसे करेक्शन करें? 

जिन छात्रों ने फॉर्म फिल करते समय यदि कोई गलती कर दी है। साथ ही, वे 8 सितंबर तक अपनोे फॉर्म में करेक्शन करना चाहते है, तो वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. UPPSC आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
  2. 'Candidate Dashboard (O.T.R. Based)' ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन-इन करें।
  3. यदि आपने OTR में कोई बदलाव किया है, तो डैशबोर्ड पर Synchronise के ऑप्शन पर क्लिक करना जरूरी है। 
  4. अपने पोस्ट के लिए क्वालिफिकेशन और डिटेल्स में करेक्शन करें और इसे फाइनल सबमिट करें।
  5. छात्र नाम, कैटेगरी, उपश्रेणी, लिंग, जन्मतिथि, ई.डब्ल्यू.एस. आदि का जो दावा अंतिम तिथि तक किया जाएगा, वही मान्य होगा। इसके बाद किसी भी ऑफलाइन या ऑनलाइन रिवाइज्ड रजिस्ट्रेशन पर विचार नहीं किया जाएगा।

हार्ड कॉपी जमा करना जरूरी: 15 सितंबर तक आयोग को भेजें डॉक्यूमेंट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और करेक्शन करने के बाद छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी निम्नलिखित निर्देशों का पालन करते हुए जमा करनी होगी:

  • रजिस्ट्रेशन का प्रिंटआउट: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सबमिट करने के बाद छात्रों को उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना होगा। 
  • Self-Attested Copies: छात्रों को सभी शैक्षणिक, अनुभव और अन्य वांछित डॉक्यूमेंट्स की स्व-प्रमाणित कॉपियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ ध्यान से रखनी होगी। 
  • Autofilled Address Slip: कैंडिडेट डैशबोर्ड से ऑटोफिल्ड एडर्स स्लिप को डाउनलोड कर लें। फिर, इसका एक कलर्ड प्रिंट आउट निकाल कर सबमिट करें। 
  • लिफाफे का साइज: लिफाफा A-4 साइज का होना चाहिए।
  • अलग-अलग पदों हेतु पृथक लिफाफा: यदि आपने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग लिफाफे में आवेदन पत्र व अभिलेख भेजें। एक ही लिफाफे में multiple आवेदन भेजने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
  • भेजने का माध्यम: हार्ड कॉपी 15 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट या हाथों-हाथ आयोग कार्यालय में जमा करानी होगी। 

Students take care of these information

  1. OTR (One Time Registration) जरूरी: UPPSC के किसी भी फॉर्म को भरने के लिए OTR रजिस्ट्रेशन जरूरी है, जिन छात्रों के पास OTR नंबर नहीं है, वे आयोग के पोर्टल otr.pariksha.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन से 72 घंटे पहले इसे प्राप्त कर लें।

  1. गलत सूचना पर 5 साल का डिबारमेंट: आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत किए जाते हैं या सूचना छिपाई जाती है, तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही, आयोग के एग्जाम से अधिकतम 5 साल तक डिबार किया जा सकता है।

  1. कम्यूनिकेशन हेतु एक्टिव रहें: भविष्य में आयोग द्वारा सभी महत्वपूर्ण निर्देश रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और ई-मेल आईडी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इसलिए OTR में फिल नंबर व ईमेल को एक्टिव रखें। 

यहां भी पढ़े: UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, UPMSP पर देखें नया रिवाइज्ड शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 15:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News