India Next T20 Match 2026: टीम इंडिया की अगली T20 सीरीज कब और किस देश के खिलाफ? देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Sep 1, 2026, 16:52 IST

India Next T20 Match 2026: अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा, वहीं दूसरा और तीसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा।  

हाल के समय में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
हाल के समय में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

India vs Afghanistan T20 Series 2026:क्रिकेट फैंस भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की  अगली सीरीज का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। श्रीलंका के दौर के बाद अब सबकी नजर अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के भारतीय दौरे पर टिकी हुई है, जो 13 सितंबर से शुरू हो रहा है। जहां तीन T20 मैच खेले जाएंगे। 

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि यह छोटी सीरीज रहने वाली है, जहां तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया का नेतृत्व अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे। अपने होम ग्राउन्ड पर भारत शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को व्हाइट वॉश करने की कोशिश करेगा। बता दें कि भारत के घरेलू और विदेशी मैचों का बहुत व्यस्त शेड्यूल आने वाला है। 

अफगानिस्तान के खिलाफ क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल 

India Next T20 Match 2026: अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा, वहीं दूसरा और तीसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा, जिसका पूरा शेड्यूल आप यहां देख सकते है।    

भारत कब खेला था आखिरी T20 सीरीज

टीम इंडिया अपनी आखिरी T20 सीरीज ज़िम्बाब्वे के उसी की सरजमी पर खेला था जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 3-0 से जीती थी। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम मेजबान के रूप में मैदान पर उतरेगी।   

-पहला मैच-  13 सितंबर  दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) 

-दूसरा मैच- 15 सितंबर  दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) 

-तीसरा मैच- 17 सितंबर  दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) 

सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे।

कब टीम इंडिया का होगा ऐलान

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी की बैठक 3 सितंबर तक होने की उम्मीद है, जिसमें अगले महीने अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ तीन मैचों की T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम चुनी जाएगी, टीम का ऐलान किया जा सकता है। 

हाल के समय में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से जीती है और अब 13 सितंबर से अफ़गानिस्तान के खिलाफ अपना अगला व्हाइट-बॉल असाइनमेंट शुरू करेगा। 

टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज़ 

टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर होगी, जो 27 सितंबर, 2026 से शुरू होगी। इस घरेलू सीरीज़ में तीन वनडे मैच (ODI) खेले जाएंगे, जिसके बाद T20I सीरीज़ खेली जाएगी। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज़ का शेड्यूल

पहला वनडे- 27 सितंबर, 2026 (ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)

दूसरा वनडे- 30 सितंबर, 2026 (डॉ. भूपेन हज़ारिका क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी)

तीसरा वनडे 3 अक्टूबर, 2026 (महाराजा यादवेंद्र सिंह PCA स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़) 

8th Pay Commission: किस फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी? देखें लेटेस्ट अपडेट

Team India Schedule 2026: इस साल टीम इंडिया के अभी कितने मैच बाकी? किन देशों से टक्कर, देखें पूरा शेड्यूल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 16:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News