UP School Holidays 2026: सितंबर में कितने दिन लगेगी छुट्टियों की लाइन, जानें यूपी में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक?

Last Updated: Sep 1, 2026, 18:17 IST

UP September Holidays 2026: सितंबर 2026 में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण यूपी में स्कूल, कॉलेज और बैंक कई दिन बंद रहेंगे। इस महीने में लगातार छुट्टियों के चलते कई बार 'लॉन्ग वीकेंड' का मौका मिल रहा है। किसी भी काम के लिए निकलने से पहले बैंक और स्कूल छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

UP School & Bank Holidays List September 2026
UP School & Bank Holidays List September 2026

UP School & Bank Holidays List September 2026: सितंबर का महीना स्कूली छात्रों, टीचर्स और सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोगों के लिए ढेर सारी छुट्टियां लेकर आया है। गर्मी और उमस भरे मौसम के बाद सितंबर का महीना न सिर्फ मौसम में ठंडक घोलता है, बल्कि अपने साथ त्योहारों और छुट्टियों की लंबी लिस्ट भी लेकर आता है। उत्तर प्रदेश (UP) के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों और बैंकों के लिए सितंबर 2026 का कैलेंडर छुट्टियों से काफी ज्यादा भरा रहने वाला है।

UP September 2026 Holiday, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और ईद-ए-मिलाद जिसे बारावफात जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर छात्रों और बैंको में काम करने वाले लोगों के लिए खुशी की बात है। 

इन त्योहारों के साथ हफ्ते के छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। स्कूल के बच्चो, टीचर्स और बैंक में काम करने वाले सभी लोग त्योहारों से भरे इस महीनें की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। 

UP Holidays List September 2026: यूपी में सितंबर महीने की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद और बैंक कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2026 में मिलने वाली छुट्टियों की जानकारी इस नीचे दी गई लिस्ट में शामिल है। छात्र और बाकी सभी लोग यहां से इन डेट्स को देखकर सेव कर सकते हैं। 

डेट 

दिन 

छुट्टी का कारण 

कहां-कहां रहेगी छुट्टी 

04 सितंबर 2026

शुक्रवार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 

स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर

06 सितंबर 2026

रविवार

हफ्ते की छुट्टी 

सभी जगह बंद

12 सितंबर 2026

शनिवार

दूसरा शनिवार 

बैंक एवं चुनिंदा स्कूल/कॉलेज

13 सितंबर 2026

रविवार

हफ्ते की छुट्टी 

सभी जगह बंद

14 सितंबर 2026

सोमवार

हरतालिका तीज / गणेश चतुर्थी 

स्कूल-कॉलेज एवं स्थानीय छुट्टी 

17 सितंबर 2026

गुरुवार 

विश्वकर्मा पूजा

यूपी में निर्बंधित अवकाश रहेगा

20 सितंबर 2026

रविवार

हफ्ते की छुट्टी 

सभी जगह बंद

25 सितंबर 2026

शुक्रवार

अनंत चतुर्दशी 

सभी जगह बंद

26 सितंबर 2026

शनिवार

चौथा शनिवार

बैंक एवं कुछ निजी स्कूल

27 सितंबर 2026

रविवार

हफ्ते की छुट्टी 

सभी जगह बंद

जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर मिलेगा Long Weekend Alert

सितंबर महीने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस महीने छात्रों को 'लॉन्ग वीकेंड' का मजा उठाने का कई बार मौका मिल जाता है, जैसे इस-बार मिल रहा है। 

  • पहला लॉन्ग वीकेंड (4 से 6 सितंबर): 4 सितंबर को शुक्रवार के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य राजपत्रित छुट्टी रहेगी। इसके बाद 5 सितंबर को शनिवार (कई प्राइमरी स्कूलों में हाफ डे या गतिविधियां) और 6 सितंबर को रविवार होने के कारण लगातार 3 दिनों तक उत्सव का माहौल रहेगा।
  • दूसरा लॉन्ग वीकेंड (12 से 14 सितंबर): 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है, जिसके कारण बैंकों और कई स्कूलों की छुट्टी रहती है। साथ ही, 13 सितंबर को रविवार और 14 सितंबर (सोमवार) को हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी जगह छुट्टी रहेगी। ऐसे में शनिवार से सोमवार तक 3 दिनों की लगातार छुट्टी का आनंद उठाया जा सकता है।

UP Bank Holiday 2026: बैंकों की छुट्टियों का रखें ध्यान

यदि आपको सितंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य जैसे डिमांड ड्राफ्ट, केवाईसी या खाता संबंधी काम निपटाना है, तो बैंक छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें:

  • साप्ताहिक बैंक बंद: देश के नियम के अनुसार सभी बैंक महीने के दूसरे शनिवार (12 सितंबर) और चौथे शनिवार (26 सितंबर) को पूरी तरह बंद रहते हैं। इसके अलावा सभी 4 रविवार (6, 13, 20 और 27 सितंबर) को भी बैंकिंग सेवाएं रूकी रहेंगी।
  • त्योहारों पर बैंक छुट्टी: 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी राष्ट्रीयकृत व निजी बैंक बंद रहेंगे।
  • ऑनलाइन बैंकिंग सेवा चालू: बैंकों की शाखाएं बंद रहने के बावजूद एटीएम (ATM), यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी, जिससे लेन-देन में कोई समस्या नहीं आएगी।

यहां भी पढ़े: UP Board Exam Registration Checklist में नाम या डिटेल्स गलत होने पर स्कूल के जरिए कैसे सही करवाएं?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 18:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News