UP Board Hindi Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
UP Board Syllabus 2026-27: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं का हिंदी सिलेब्स 2026-27 यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध इस सिलेब्स की PDF को डाउनलोड करें। यहां से एग्जाम पैटर्न और सिलेब्स के बारे में जानें।
UP Board Class 10th Hindi Syllabus: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 10वीं हिंदी सब्जेक्ट का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। बोर्ड एग्जाम में बेहतर मार्क्स हासिल करने के लिए एग्जाम पैटर्न और मार्क्स विभाजन की अच्छी और सही समझ होना बेहद जरूरी है।
UPMSP द्वारा जारी किया गया हिंदी का नया सिलेब्स और एग्जाम पैटर्न को सभी छात्र यहां से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, इस सिलेब्स में 10वीं के गद्य, पद्य और व्याकरण शामिल किया गया है। छात्र हिंदी एग्जाम में शामिल होने से पहले सभी इपॉर्टेंट टॉपिक्स और सिलेब्स की संरचना और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी यहां से ले सकते हैं।
UP Board Class 10 Hindi Exam Pattern & Marking Scheme
यूपी बोर्ड 10वीं हिंदी का कुल पेपर 100 मार्क्स का आयोजित किया जाता है। इसे मुख्य रूप से दो पार्ट्स में बांटा गया है:
1. लिखित एग्जाम (70 मार्क्स)
2. आंतरिक मूल्यांकन/प्रोजेक्ट कार्य (30 मार्क्स)
| एग्जाम का प्रकार | मार्क्स | पासिंग मार्क्स |
| बोर्ड लिखित एग्जाम - Theory Exam | 70 मार्क्स | 23 मार्क्स |
| आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट वर्क - Internal Assessment | 30 मार्क्स | 10 मार्क्स |
| कुल मार्क्स | 100 मार्क्स | 33 मार्क्स |
उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं हिंदी सिलेब्स 2026: मुख्य बिंदु
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 के हिंदी सिलेब्स के बारे में जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें:
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, UPMSP |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| सब्जेक्ट | हिंदी |
| थ्योरी | 70 मार्क्स |
| प्रैक्टिकल | 30 मार्क्स |
| एग्जाम का टाइम | 3 घंटे |
खंड-वार मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन - Section-Wise Marks Distribution
लिखित परीक्षा (70 अंक) को दो खंडों में विभाजित किया गया है — खंड 'अ' (बहुविकल्पीय प्रश्न) और खंड 'ब' (वर्णनात्मक प्रश्न)।
खण्ड - अ (बहुविकल्पीय प्रश्न)
- हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (शुक्ल युग तथा शुक्लोत्तर युग)
- हिन्दी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (रीतिकाल एवं आधुनिककाल)
- काव्य सौन्दर्य के तत्व -
(क) रस - हास्य एवं करुण रस (परिभाषा, उदाहरण एवं पहचान)
(ख) अलंकार - (अर्थालंकार) उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा (लक्षण एवं उदाहरण)
(ग) छन्द - सोरठा एवं रोला (लक्षण एवं उदाहरण)
- हिन्दी व्याकरण -
शब्द रचना के तत्व -
(क) उपसर्ग - अ, अनू, अधि, अप, अनु, उप, सह, निर, अभि, परि, सु इत्यादि
(ख) समास - द्वन्द्व, द्विगु, कर्मधारय, बहुव्रीहि
(ग) तद्भव, तत्सम शब्द एवं पर्यायवाची
- संस्कृत व्याकरण -
सर्वनाम - तद्, युष्मद्।
- वाक्य का स्वरूप
- वाच्य - प्रयोग और वाच्य परिवर्तन
- पद परिचय - विकारी एवं अविकारी शब्द
खण्ड - अ (वर्णनात्मक प्रश्न)
- गद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से गद्यांश पर आधारित प्रश्न
- पद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से पद्यांश पर आधारित प्रश्न
- संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद
- संस्कृत पद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद
- निर्धारित खण्डकाव्य से कथानक, चरित्र चित्रण एवं तथ्य आधारित प्रश्न
- (क) निर्धारित गद्य खण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित लेखकों का जीवन परिचय एवं उनकी प्रमुख रचना का नाम
(ख) निर्धारित पद्यखण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित कवियों का जीवन परिचय एवं प्रमुख रचना का नाम - संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु से कण्ठस्थ एक श्लोक जो प्रश्नपत्र में न आया हो
- पत्र लेखन
- संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्नों में से किन्हीं दो का संस्कृत में उत्तर
- निबन्ध रचना (वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याएं एवं जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, एवं यातायात के नियमों पर आधारित विषय)
UP Board Class 10 English Syllabus 2026-27 Download PDF - यहां पढ़े
कक्षा 10 हिंदी मुख्य पाठ्यपुस्तक सामग्री
1. गद्य खंड: मित्रता (रामचंद्र शुक्ल), ममता (जयशंकर प्रसाद), भारतीय संस्कृति (डॉ. राजेंद्र प्रसाद), अजंता (भगवतशरण उपाध्याय)।
2. काव्य खंड: पद (सूरदास), धनुष-भंग व वन पथ पर (तुलसीदास), सवैये (रसखान), भक्ति-नीति (बिहारीलाल), स्वदेश प्रेम (रामनरेश त्रिपाठी), पुष्प की अभिलाषा (माखनलाल चतुर्वेदी) आदि।
3. संस्कृत खंड: वाराणसी, देशभक्तः चन्द्रशेखरः, भारतीयः संस्कृतिः, जीवन-सूत्राणि, प्रबुद्धो ग्रामीणः।
Free - PDF सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड 10वीं का ऑफिशियल हिंदी सिलेबस फ्री- डाउनलोड करने के सभी छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज के नेविगेशन बार या साइड मेन्यू में ‘पाठ्यक्रम 2026-27’ (Syllabus 2026-27) लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने सभी कक्षाओं (Class 9th to 12th) के सब्ज्केट-वाइज सिलेबस की लिस्ट खुल जाएगी।
- Class 10th वाले कॉलम में ‘901 - Hindi’ के सामने दिए गए Download PDF बटन पर क्लिक करें।
- पीडीएफ आपकी डिवाइस में सेव हो जाएगा, जिससे आप ऑफलाइन भी पढ़ाई कर सकते हैं।
इस लेख की सहायता से छात्र नए पाठ्यक्रम की संरचना और बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने में इसकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.