BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती के 32,388 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
BPSC TRE 4.0: बीपीएससी ने चौथे चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती 2026 पदों पर आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से शुरू किए जाने थे, जिन्हें प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित किया जाता है।
BPSC TRE 4.0 Application Form: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत 1 सितंबर से शुरू होने वाले आवेदन स्थगित कर दिए हैं। आयोग की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण टाल दिया गया है। आयोग की ओर से अभी किसी भी प्रकार की नई आवेदन तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
BPSC TRE 4.0 Application 2026: ऑनलाइन आवेदन स्थगित
बीपीएससी की ओर से पहले ऑनलाइन आवेदन 1 से 30 सितंबर तक जारी होने थे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय की गई थी। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब 1 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल- 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया, जो दिनांक - 01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव… pic.twitter.com/PhjJT9dCZV
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 31, 2026
BPSC TRE 4.0 Apply Online Date 2026: हाइलाइट्स
बीपीएससी की ओर से 1 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 |
| चरण | चौथा |
| विज्ञापन संख्या | 14/2026 |
| कुल पदों की संख्या | 32,388 |
| आवेदन प्रक्रिया | स्थगित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या
बीपीएससी बिहार शिक्षा विभाग में विद्यालय भर्ती परीक्षा 2026 के कुल 32,388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं।
| शिक्षक स्तर | रिक्तियां |
| कक्षा 1 से 5 | 3,847 |
| कक्षा 6 से 8 | 8,563 |
| कक्षा 9 से 10 | 3,877 |
| कक्षा 11 से 12 | 16,101 |
| कुल | 32,388 |
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना में बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया को प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण टाला गया है। नई आवेदन तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर समय - समय पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.