UKSSSC Patwari Exam 2026 Question Paper: उत्तराखंड पटवारी परीक्षा के प्रश्न पत्र जल्द होंगे जारी, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
UKSSSC Patwari Exam 2026 Question Paper: यूकेएसएसएससी द्वारा आज दिनांक 14 जून 2026 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रुप-सी सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। हम आपको नीचे लेख में प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से बताएंगे।
UKSSSC Patwari Exam 2026 Question Paper: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आज दिनांक 14 जून 2026 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रुप-सी सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य जागरूकता व सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान (उत्तराखंड) विषय से कुल 100 प्रश्न आए थे। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UKSSSC Patwari Exam 2026 Question Paper डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 416 रिक्त पदों को भरना चाहता है। यूकेएसएसएससी पटवारी के सलेक्शन के लिेए कुल चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल की परीक्षा होगी। सलेक्शन चारों चरणों के आधार पर किया जाएगा। पटवारी की परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने का लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी दे दिया जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
| यूकेएसएसएससी पटवारी प्रश्न पत्र सेट-ए डाउनलोड लिंक | जल्द अपडेट |
| यूकेएसएसएससी पटवारी प्रश्न पत्र सेट-बी डाउनलोड लिंक | जल्द अपडेट |
| यूकेएसएसएससी पटवारी प्रश्न पत्र सेट-सी डाउनलोड लिंक | जल्द अपडेट |
| यूकेएसएसएससी पटवारी प्रश्न पत्र सेट-डी डाउनलोड लिंक | जल्द अपडेट |
UKSSSC Patwari Exam 2026 Question Paper - हाइलाइट्स
यूकेएसएसएससी पटवारी की परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करेंं, तो इसमें सामान्य हिंदी से 20 प्रश्न, सामान्य जागरूकता व सामान्य अध्ययन (कंप्यूटर और रीज़निंग) से 40 प्रश्न, और सामान्य ज्ञान (उत्तराखंड) से 40 प्रश्न यानी 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न आते हैं, और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है। इसमें 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग शामिल होती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| आयोग का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| परीक्षा का नाम | पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रुप-सी सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 14 जून 2026 |
| प्रश्न पत्र जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
UKSSSC Patwari Exam 2026 Question Paper डाउनलोड कैसे करें?
यूकेएसएसएससी पटवारी की परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-
एग्जाम सेक्शन पर जाएं।
-
UKSSSC Patwari Exam 2026 Question Paper पर क्लिक करें।
-
प्रश्न पत्र डाउनलोड कर लें।
-
प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।
UKSSSC Patwari Exam 2026 के बाद आगे क्या होगा?
यूकेएसएसएससी पटवारी की परीक्षा के बाद इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में दौड़ और शारीरिक माप अर्थात् न्यूनतम लंबाई और सीने का फुलाव आदि शामिल है। फिजिकल टेस्ट के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाती है। इसके बाद आखिर में मेडिकल लिया जाता है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रुप-सी सहित अन्य पदों की सैलरी 7वें वेतन आयोगके नियमों के अनुसार निर्धारित की जाती है। अनुमानित सैलरी ₹35,000 से ₹42,000 प्रति माह दी जाती है। महंगाई भत्ता, मकान किराया, भत्ता, यात्रा भत्ता और चिकित्सा सुविधा मिलने की भी संभावना बनी रहती है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.