भारत के सभी 28 राज्य और उनकी राजधानियां, देखें पूरी लिस्ट
भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी राजधानियां हैं। इस लेख में हम सभी 28 राज्य और उनकी राजधानियों के बारे में जानेंगे।
भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरी दुनिया का करीब 2 फीसदी है। देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी राजधानियां हैं।
यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे हैं, तो कई बार एक दिवसीय परीक्षाओं में राज्य और उनकी राजधानियों के बारे में सवाल पूछ लिया जाता है। वहीं, सामान्य ज्ञान के तौर पर भी यह जानकारी बहुत ही लाभकारी है। इस लेख में हम सभी 28 राज्य और उनकी राजधानियों के बारे में जानेंगे।
भारत के 28 राज्यों और उनकी राजधानियों की लिस्ट
| क्रम संख्या | राज्य | राजधानी |
| 1. | आंध्र प्रदेश | अमरावती |
| 2. | अरूणाचल प्रदेश | ईटानगर |
| 3. | असम | दिसपुर |
| 4. | बिहार | पटना |
| 5. | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
| 6. | गोवा | पणजी |
| 7. | गुजरात | गांधी नगर |
| 8. | हरियाणा | चंडीगढ़ |
| 9. | हिमाचल प्रदेश | शिमला(ग्रीष्मकालीन) धर्मशाला(शीतकालीन) |
| 10. | झारखंड | रांची |
| 11. | कर्नाटक | बंगलुरू |
| 12. | केरल | तिरुवनंतपुरम |
| 13. | मध्य प्रदेश | भोपाल |
| 14. | महाराष्ट्र | मुंबई |
| 15. | मणिपुर | इंफाल |
| 16. | मेघालय | शिलांग |
| 17. | मिजोरम | आइजोल |
| 18. | नागालैंड | कोहिमा |
| 19. | ओडिसा | भुवनेश्वर |
| 20. | पंजाब | चंडीगढ़ |
| 21. | राजस्थान | जयपुर |
| 22. | सिक्किम | गंगटोक |
| 23. | तमिलनाडू | चेन्नई |
| 24. | तेलंगाना | हैदराबाद |
| 25. | त्रिपुरा | अगरतला |
| 26. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
| 27. | उत्तराखंड | देहरादून |
| 28. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
राज्यों को लेकर महत्त्वपूर्ण तथ्य
-आपको बता दें कि चंडीगढ़ ऐसा शहर है, जो कि पंजाब और हरियाणा, दोनों राज्यों की राजधानी है। चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है।
-भारत में मौसम के हिसाब से दो राजधानियां होती हैं। इसका उदाहरण हमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलता है। उत्तराखंड में देहरादून शीतकालीन राजधानी है, तो गैरसैण ग्रीष्मकालीन राजधानी है।
-भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से देखें, तो सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जो कि 342,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जबकि गोवा 3,702 वर्ग किलोमटीर एरिया के सबसे छोटा राज्य है।
-भारत में उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या करीब 16.5 करोड़ दर्ज की गई थी। वहीं, सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है, जिसकी कुल जनसंख्या 6.11 लाख दर्ज हुई थी।
-भारत में चार दिशाओं के चार राज्यों की बात करें, तो सबसे पूर्वी राज्य अरूणाचल प्रदेश है, सबसे उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश, सबसे दक्षिणी राज्य केरल और सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले सबसे उत्तरी राज्य में जम्मू-कश्मीर का नाम आता था, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश बन चुका है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर सबसे उत्तरी केंद्र शासित प्रदेश है, न कि सबसे उत्तरी राज्य है। कई बार परीक्षाओं में इस तरह के सवाल गलत हो जाते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.