Weekly Current Affairs Quiz: रूसी ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं? देखें टॉप 10 करेंट अफेयर्स
Weekly Current Affairs Quiz 08 June to 13 June 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से भारत के अगले सेना प्रमुख, केन विलियमसन, ग्लोबल विंड डे 2026 सम्मेलन आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
Weekly Current Affairs Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है.
1. भारत के अगले सेना प्रमुख (Chief of the Army Staff) कब अपना पदभार ग्रहण करेंगे?
A. 27 जून 2026
B. 28 जून 2026
C. 29 जून 2026
D. 30 जून 2026
उत्तर: D. 30 जून 2026
भारत सरकार ने वर्तमान उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (Lt Gen Dhiraj Seth) को देश का अगला सेना प्रमुख (Chief of the Army Staff) नियुक्त किया है। वह 30 जून 2026 को भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। बता दें कि मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) इसी दिन रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया था।
2. केन विलियमसन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया, वह किस देश के खिलाड़ी है?
A. इंग्लैंड
B. दक्षिण अफ्रीका
C. न्यूजीलैंड
D. आयरलैंड
उत्तर: C. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। केन विलियमसन अपने करियर का अंत न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 378 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,346 रन बनाए और 48 शतक जड़े।
3. जसपाल राणा का हाल ही में निधन हो गया। वह किस खेल से संबंधित थे?
A. क्रिकेट
B. शूटिंग
C. टेबल टेनिस
D. रेसलिंग
उत्तर: B. शूटिंग
भारत के दिग्गज निशानेबाज और मशहूर कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। साल 1994 में महज 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने हिरोशिमा एशियन गेम्स में 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार और 1997 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। बाद में कोचिंग में उनके योगदान के लिए उन्हें 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार भी मिला।
4. हाल ही में चर्चा में रही जोजिला टनल किस दो स्थानों को जोड़ेगी?
A. श्रीनगर और जम्मू
B. बालटाल और मिनामार्ग (द्रास)
C. लेह और मनाली
D. कारगिल और जम्मू
उत्तर: बालटाल और मिनामार्ग (द्रास)
जम्मू-कश्मीर में बन रही जोजिला टनल भारत की सबसे खास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में से एक है। यह टनल जोजिला दर्रे (Zojila pass) के नीचे बनाई जा रही है, जो श्रीनगर और लद्दाख के बीच सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है। यह बालटाल और मिनामार्ग (द्रास) को जोड़ेगी और श्रीनगर-कारगिल-लेह मार्ग को हर मौसम में चालू रखने में मदद करेगी। यह टनल समुद्र तल से लगभग 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 2 MCQS
5. हाल ही में गुणवत्ता, परीक्षण, मान्यता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए QCI ने किस संस्थान के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. NIFT
B. FDDI
C. IIT दिल्ली
D. NSDC
उत्तर: B. FDDI
भारत के चमड़ा (लेदर) और फुटवियर उद्योग को गुणवत्ता, परीक्षण, मान्यता (अक्रेडिटेशन) तथा कौशल विकास के क्षेत्र में मजबूती देने के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य उद्योग में अंतरराष्ट्रीय मानकों को बढ़ावा देना, परीक्षण सुविधाओं को सशक्त बनाना और कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।
6. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस शहर में एडवांस्ड वेपन सिस्टम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया?
A. लखनऊ
B. अहमदाबाद
C. चेन्नई
D. हैदराबाद
उत्तर: D. हैदराबाद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12 जून 2026 को तेलंगाना के हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (Defence Research & Development Laboratory) के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक एडवांस्ड वेपन सिस्टम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और उन्नत हथियार प्रणालियों के अनुसंधान एवं विकास को और गति प्रदान करेगी।
7. ग्लोबल विंड डे 2026 सम्मेलन का आयोजन कब किया जाएगा?
A. 5 जून 2026
B. 10 जून 2026
C. 15 जून 2026
D. 21 जून 2026
उत्तर: C. 15 जून 2026
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 15 जून 2026 को गोवा में ग्लोबल विंड डे (Global Wind Day) 2026 सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम "Wind Energy: From Ambition to Acceleration" रखी गई है। भारत वर्तमान में पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है, जो स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
8. रूसी ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?
A. मनीषा स्वर्णकार
B. सुदर्शन पटनायक
C. रजत कुमार
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B. सुदर्शन पटनायक
भारत के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। वह रूसी ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 (Russia Grand Sand Master Cup 2026) जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ सुदर्शन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सैंड आर्ट की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान की है।
9. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के इतिहास में पहली बार कितनी महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनीं?
A. 5
B. 7
C. 9
D. 12
उत्तर: C. 9
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स सफलतापूर्वक पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनीं। ये सभी कैडेट्स नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद IMA पहुंची थीं। कमीशन मिलने के साथ ही ये भारतीय सेना में प्रत्यक्ष स्थायी कमीशन (Direct Permanent Commission) प्राप्त करने वाली महिला अधिकारियों की पहली बैच बन गई हैं।
10. जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत हाल ही में सुधार-आधारित MoU किन दो राज्यों के साथ हस्ताक्षरित किए गए?
A. बिहार और झारखंड
B. मणिपुर और बिहार
C. मणिपुर और असम
D. बिहार और उत्तर प्रदेश
उत्तर: B. मणिपुर और बिहार
देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों में सतत, भरोसेमंद और नागरिक-केंद्रित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत आज मणिपुर और बिहार राज्यों के साथ सुधार-आधारित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल सेवाओं को और अधिक प्रभावी, टिकाऊ तथा जन-केंद्रित बनाना है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.