HP TET TGT 2026 Question Paper: यहां उपलब्ध होंगे सब्जेक्ट वाइज एचपी टीईटी टीजीटी प्रश्न पत्र, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Last Updated: Jun 13, 2026, 17:53 IST

HP TET TGT 2026 Question Paper: एचपी टीईटी टीजीटी के प्रश्न पत्र परीक्षा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध होंगे। परीक्षाएं 07 जून से 21 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी, इसमें अलग-अलग विषय शामिल होंगे। हम आपको नीचे लेख में प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

HP TET TGT 2026 Question Paper
HP TET TGT 2026 Question Paper

HP TET TGT 2026 Question Paper: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HP BOSE) परीक्षा समाप्त होने के बाद अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एचपी टीईटी टीजीटी के प्रश्न पत्र जारी करेगा। एचपी टीईटी टीजीटी जून 2026 सेशन के लिए परीक्षा 07 जून से शुरू हो चुकी है, जो 21 जून 2026 तक ऑफलाइन मोड में 10 अलग-अलग विषयों में आयोजित की जाएगी, जिसमें TGT (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन - मेडिकल, हिंदी, संस्कृत) JBT, पंजाबी, उर्दू, स्पेशल एजुकेटर TET (प्री - प्राइमरी से क्लास V)। स्पेशल एजुकेटर TET (क्लास VI से XIII) आदि विषय की परीक्षाएं शामिल है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एचपी बोर्ड  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

HP TET TGT 2026 Question Paper डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एचपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रत्येक विषय और बुकलेट सेट (A, B, C, और D) के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र के PDF जारी करता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सही PDF डाउनलोड करने के लिए सही विषय और सेट का चयन करना होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिक नीचे टेबल में भी दे दिया जाएगा। 

विषय

प्रश्न पत्र PDF 

टीजीटी आर्ट्स 

जल्द अपडेट

टीजीटी मेडिकल 

जल्द अपडेट

टीजीटी नॉन-मेडिकल

जल्द अपडेट

भाषा टीचर 

जल्द अपडेट

जेबीटी 

जल्द अपडेट

टीजीटी (पंजाबी) 

जल्द अपडेट

सी एंड वी टीचर 

जल्द अपडेट

उर्दू टीचर 

जल्द अपडेट

संस्कृत टीचर 

जल्द अपडेट

HP TET TGT 2026 Question Paper - हाइलाइट्स 

एचपी टीईटी टीजीटी की परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य शिक्षक बनने की पात्रता को निर्धारित करना है। इस परीक्षा को पास करने के बाद पासिंग प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके चलते आप राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के योग्य हो जाते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HP BOSE) 

परीक्षा का नाम 

एचपी टीईटी टीजीटी परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

07 जून से 21 जून 2026 के बीच आयोजित

प्रश्न पत्र जारी होने की तिथि 

परीक्षा समाप्त होने के बाद 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hpbose.org

HP TET TGT 2026 Question Paper डाउनलोड कैसे करें?

एचपी टीईटी टीजीटी के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। 

  • एग्जाम सेक्शन पर जाएं। 

  • HP TET TGT 2026 Question Paper पर क्लिक करें।

  • प्रश्न पत्र डाउनलोड कर लें। 

  • प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।  

HP TET TGT Answer Key 2026 कब जारी होगी? 

एचपी टीईटी टीजीटी परीक्षा की आंसर-की एग्जाम समाप्त होने के बाद जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर-की के जरिए आप अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। 

  • HP TET TGT Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

  • आंसर-की के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 13, 2026, 17:53 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News