AIIMS CRE 5 2026 Notification: एम्स में 1484 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें Application Process

Last Updated: Jun 14, 2026, 10:42 IST

AIIMS CRE 5 2026 Notification: एम्स ने दिनांक 13 जून 2026 को कॉमन भर्ती परीक्षा 2026 (CRE-5) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एम्स में ग्रुप-बी और सी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiims.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

AIIMS CRE 5 2026 Notification
AIIMS CRE 5 2026 Notification

 AIIMS CRE 5 2026 Notification: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर www.aiims.ac.in कॉमन भर्ती परीक्षा 2026 (CRE-5) के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत ग्रुप-बी और सी के कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाना है। वे उम्मीदवार जिन्होंने मैट्रिक/10वीं कक्षा, आईटीआई/ट्रेड सर्टिफिकेट, स्नातक (ग्रेजुएशन), या स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएशन) पूरा कर लिया है, उन्हें एम्स सीआरई (AIIMS CRE) भर्ती के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया जाता है। इन पदों के लिेए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 13 जून 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS CRE 5 2026 Notification Recruitment ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

एम्स में निहित 1484 रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स को पहले से ही तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

एम्स कॉमन भर्ती परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

AIIMS CRE 5 2026 Notification - हाइलाइट्स 

एम्स कॉमन भर्ती परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, चयन की प्रक्रिया, आवेदव करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां, पंजीकरण प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। एम्स में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

परीक्षा का नाम 

कॉमन भर्ती परीक्षा 2026 (CRE-5) 

विज्ञापन संख्या 

93/2026 

कैडर 

ग्रुप-सी और ग्रुप-सी 

रिक्त पदों की संख्या 

1484 

पद का नाम 

नॉन फैकल्टी 

परीक्षा का मोड 

ऑनलाइन 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

13 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

03 जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.aiims.ac.in

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एम्स नई दिल्ली का परीक्षा अनुभाग 20 एम्स संस्थानों और कई अन्य केंद्र सरकार के संस्थानों/निकायों जैसे कि आईसीएमआर (ICMR), सीएनसीआई (CNCI) कोलकाता, आरएमएल (RML) अस्पताल, एलएचएमसी (LHMC), रिपन्स (RIPANS) आइजोल, एम्स-कैपफिम्स (AIIMS-CAPFIMS) और पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1484 पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करेगा।

AIIMS CRE 5 2026 Notification Eligibility Criteria 

एम्स में निहित पदों के लिेए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्विद्यालय से 10वीं, 12वीं, बीएससी, एमएससी और संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में 2400 से 3000 रुपये देने होंगे। 

नोट - वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित एम्स कॉमन भर्ती परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन की PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।        

AIIMS CRE 5 Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

एम्स में निहित1484 रिक्त पदों के चयन में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल शामिल है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiims.ac.in पर जाएं। 

  • AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 14, 2026, 10:42 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News