UP में आज से समर वेकेशन शुरू: दिल्ली, बिहार और राजस्थान के स्कूलों में कब से मिल रही हैं छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: May 20, 2026, 12:22 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में आज यानी 20 मई 2026 से ऑफिशियल रूप से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। छात्र यहां से जानें किन-किन राज्य में कब-कब की छुट्टियां दी गई है।

UP में आज से समर वेकेशन शुरू: दिल्ली, बिहार और राजस्थान के स्कूलों में कब से मिल रही हैं छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट
UP में आज से समर वेकेशन शुरू: दिल्ली, बिहार और राजस्थान के स्कूलों में कब से मिल रही हैं छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Summer Holidays 2026: देशभर में गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। मई के महीने में ही उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 45°C को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर राज्य सरकारों ने समर वेकेशन यानी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश (UP) में आज यानी 20 मई 2026 से स्कूलों में छुट्टिया घोषित कर दी गई हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि दिल्ली, बिहार, राजस्थान और आपके राज्य में स्कूल कब से कब तक बंद रहेंगे, तो नीचे दी गई टेबल को लेख को जरूर पढ़ें।

उत्तर प्रदेश (UP) में आज से समर वेकेशन शुरू

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज, 20 मई से गर्मियों की छुट्टियां ऑफिशियल रूप से शुरू हो गई हैं। बढ़ती गर्मी और तेज लू के कारण प्रशासन ने यह फैसला लिया है। यूपी के शिक्षा विभाग के मुताबिक, स्कूल 20 मई से 15 जून 2026 तक बंद रहेंगे। हालांकि, कई प्राइवेट स्कूलों ने अपनी सहूलियत और कोर्स के अनुसार पहले ही छुट्टियां कर दी हैं। साथ ही, कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी हैं।

दिल्ली, बिहार और राजस्थान में कब से हैं छुट्टियां?

अलग-अलग राज्यों ने अपने यहां के मौसम और तापमान की स्थिति को देखते हुए समर वेकेशन का शेड्यूल जारी किया है:

  • दिल्ली: देश की राजधानी में गर्मी को देखते हुए शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 11 मई से ही स्कूलों को बंद कर दिया है। यहां स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे और 1 जुलाई को दोबारा खुलेंगे।
  • राजस्थान: मरुभूमि राजस्थान में मई के महीने में सूरज काफी आग उगल रहा है। यहां 17 मई से 20 जून 2026 तक के लिए समर वेकेशन घोषित किया जा चुका है।
  • बिहार: बिहार में फिलहाल स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था, लेकिन अब ऑफिशियल तौर पर समर वेकेशन को 1 जून से 20 जून 2026 तक जारी कर दिया है। अगर गर्मी और बढ़ती है, तो इन डेट्स को टाइम और तापमान के अनुसार आगे बढ़ा दिया जाएगा। 

राज्यवार समर वेकेशन शेड्यूल 2026 

सभी राज्यों में समर वेकेशन को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में छात्रों के लिए कब से कब तक स्कूल बंद है इसकी पूरी जानकारी दी गई है। आइए देखें। 

राज्य / क्षेत्र समर वेकेशन का टाइम पीरियड (2026) कुल दिनों की संख्या (लगभग)
उत्तर प्रदेश (UP) 20 मई से 15 जून 27 दिन
दिल्ली (Delhi) 11 मई से 30 जून 51 दिन
राजस्थान 17 मई से 20 जून 35 दिन
बिहार 1 जून से 20 जून 20 दिन
हरियाणा 1 जून से 30 जून 30 दिन
छत्तीसगढ़ 20 अप्रैल से 15 जून 56 दिन
तेलंगाना / आंध्र प्रदेश 24 अप्रैल से 11 जून 48 दिन

कुछ राज्यों में स्कूल के नियमों में हुआ बदलाव 

पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही छुट्टियां घोषित कर दी थीं। वहीं, महाराष्ट्र, झारखंड और मध्य प्रदेश के कई जिलों में जहां अभी छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं, वहां स्कूलों की टाइमिंग बदलकर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कर दी गई है ताकि बच्चों को दोपहर की भीषण धूप से बचाया जा सके।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 12:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News