SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026: एसएससी सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए सांकेतिक नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Apr 11, 2026, 17:58 IST

SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026: एसएससी ने सलेक्शन पोस्ट फेज-14 के लिए एक सांकेतिक नोटिस 2026 जारी कर दिया है। एसएससी इन पदों के लिए फेज- XIV/2026/सलेक्शन पोस्ट्स के तहत विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराएगा।

SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026
SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026

SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने रोजगार सामाचार (11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच प्रकाशित) में सलेक्शन पोस्ट फेज-14 के लिए एक सांकेतिक नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। एसएससी इन पदों के लिए XIV/2026/सलेक्शन पोस्ट्स के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) आयोजित कराएगा। आयोग जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पदों की भर्ती के लिए एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के तरीके सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। 

आयोग ने फेज-13 के तहत कुल 2429 पद, फेज-12 के तहत 2049 पद, फेज-11 के तहत 5369 पद और फेज-10 के तहत 2065 पद जारी किए थे। एसएससी हर साल परीक्षाओं का आयोजन करके 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के आधार पर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करता है। 

SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026 - हाइलाइट्स

एसएससी सलेक्शन पोस्ट फेज-14 नोटिफिकेशन 2026 की परीक्षा के माध्यम से आयोग अलग-अलग सरकारी विभागों में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, लीगल असिस्टेंट, डिप्टी रेंजर और यूडीसी (अपर डिवीजन क्लर्क) सहित अन्य पदों पर भर्ती करेगा। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग 

पद का नाम 

फेज-XIV/2026/सलेक्शन पद 

रिक्त पदों की संख्या 

जल्द जारी 

जॉब लेवल 

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन

एप्लीकेशन मॉड 

ऑनलाइन 

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

जल्द जारी 

परीक्षा की तिथि 

जुलाई 2026 

चयन प्रक्रिया 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा/स्किल टेस्ट/दस्तावेजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

SSC Selection Post Phase 14 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

ये भी पढ़ें: NGEL Recruitment 2026: एनजीईएल में असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन करने का तरीका

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 11, 2026, 17:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News