NGEL Recruitment 2026: एनजीईएल में असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन करने का तरीका

Last Updated: Apr 11, 2026, 16:03 IST

NGEL Recruitment 2026: एनटीपीसी के अंतर्गत एनटीपी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने अपनी ऑफिशियल वेबबसाइट पर असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरु होंगे।

NGEL Recruitment 2026
NGEL Recruitment 2026

NGEL Recruitment 2026: एनटीपीसी के अंतर्गत एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ngel.inपर अलग-अलग विभागों में 46 मैनेजर के पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार एनजीईएल की वेबसाइट के जरिए 05 मई 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आपको इस लेख में नीचे एनजीईएल की भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, योग्यता, रिक्तियों की संख्या और आवेदन लिंक सहित जरूरी जानकारी मिलेगी। 

NGEL Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपने इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में 46 मैनेजर पदों की भर्ती करना चाहता है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

एनटीपीसी के अंतर्गत एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL)

पद का नाम 

असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पद

रिक्त पदों की संख्या 

46

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

15 अप्रैल 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

05 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ngel.in

NGEL Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पात्रता मानदंड, योग्यता, आवश्यक अनुभव और वेतनमान सहित अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के करियर सेक्शन को विजिट करें। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 

NGEL Recruitment 2026 वैकेंसी डिटेल्स 

एनटीपी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) के पदों से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन 2026 के तहत डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य 46 पदों को अलग-अलग विभाग में भरा जाना है। नीचे इसकी लिस्ट दी गई है।

पद का नाम 

रिक्त पदों की संख्या 

डिप्टी जनरल मैनेजर - रिन्यूएबल एनर्जी 

14

डिप्टी जनरल मैनेजर - फाइनेंस 

02

असिस्टेंट मैनेजर - रिन्यूएबल एनर्जी 

28

असिस्टेंट मैनेजर - फाइनेंस

02

NGEL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनटीपी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट ngel.in पर जाएं। 

  •  NGEL Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

ये भी पढ़ें: SSC CHSL Skill Test Admit Card 2026: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड जल्द जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 11, 2026, 16:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News