JET City Slip 2026: जेपीएससी जेईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Apr 11, 2026, 12:06 IST

JET City Slip 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईटी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एग्जाम सिटी स्लिप 15 अप्रैल 2026 को जारी होने की उम्मीद है। वहीं, एडमिट 22 अप्रैल 2026 को जारी हो सकता है। जेईटी की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

JET City Slip 2026
JET City Slip 2026

JET City Slip 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के लिए जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एग्जाम सिटी स्लिप 15 अप्रैल और एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2026 को जारी किया जा सकता है। जेईटी की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

JET City Slip 2026 - हाइलाइट्स

जेपीएससी झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के लिए 15 अप्रैल 2025 को एग्जाम सिटी स्लिप और 22 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी करेगा। जेईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in से एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था का नाम 

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) 

परीक्षा का नाम 

झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)

विज्ञापन संख्या 

08/2025

जेईटी परीक्षा तिथि

26 अप्रैल 2026 

जेईटी सिटी स्लिप जारी होने की तिथि 

15 अप्रैल 2026 

जेईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि 

22 अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.jpsc.gov.in

JET City Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं। 

  • JET City Slip 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें। इसमें निहित जानकारी को चेक करें। 

ये भी पढ़ें: PSEB 8th Result 2026 OUT: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 11, 2026, 12:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News