SSC CGL Notification 2026 Out: एसएससी सीजीएल के 12000 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: May 21, 2026, 19:24 IST

SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 की अधिसूचना 21 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। यह आवेदन कुल 12256  रिक्त पदों के लिए मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार SSC CGL Recruitment 2026 से जुड़ी अपडेट लेख में देख सकते हैं।

SSC CGL Notification 2026 Out
SSC CGL Notification 2026 Out

SSC CGL Notification 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2026 के लिए Online Application Process भी 21 मई से शुरू किया गया है। इस भर्ती के लिए 18 से 32 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से उपलब्ध है । उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 22 जून 2026 से पहले आवेदन पत्र भर लें। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अगस्त से सितंबर तक एसएससी टियर 1 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा । एसएससी सीजीएल टियर 2 दिसंबर 2026 में निर्धारित है। 

SSC CGL Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2026 जारी कर दी है। आयकर, सीमा शुल्क, सीबीआई, सीबीडीटी और सीबीईसी आदि जैसे सरकारी विभागों में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार अब अधिसूचना का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2026 पीडीएफ में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, रिक्तियां, परीक्षा तिथियां आदि जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। हमने नीचे एसएससी सीजीएल अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक प्रदान किया है।

एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 2026 

पीडीएफ 

SSC CGL Notification 2026: हाइलाइट्स

एसएससी ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:

परीक्षा का नाम

एसएससी सीजीएल 2026

संचालन निकाय

कर्मचारी चयन आयोग

एसएससी सीजीएल का पूरा नाम

कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तर

एसएससी सीजीएल वैकेंसी 2026

12256

एसएससी सीजीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

21 मई 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि

22 जून 2026

परीक्षा का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा का प्रकार

राष्ट्रीय स्तर

पात्रता

ग्रेजुएट 

आयु सीमा

18 से 32 वर्ष

चयन प्रक्रिया

  • टियर 1 (क्वालिफाइंग)

  • टियर 2

वेतन

पद के अनुसार वेतन भिन्न-भिन्न होता है (वेतन स्तर 4 से 7 तक)

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC CGL Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 21 मई 2026 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आवेदन पत्र जमा करने का सीधा लिंक एक्टिव कर दिया है। एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। 

एसएससी सीजीएल ऑनलाइन आवेदन लिंक 

SSC CGL Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, SSC CGL Notification 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें।

  4. लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें।

  5. मांगी गई डिटेल्स अपलोड करें। 

  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Check: UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 19:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News