HPCET Result 2026: आज जारी हो सकता है हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस रिजल्ट, himtu.ac.in से करें डाउनलोड

Last Updated: May 21, 2026, 19:04 IST

HPCET 2026 का रिजल्ट आज himtu.ac.in पर जारी हो रहा है। यूजर ID और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक, रैंक, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग संबंधी अपडेट देखें।

HPCET Result 2026: आज जारी हो सकता है हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस रिजल्ट, himtu.ac.in से करें डाउनलोड
HPCET Result 2026: आज जारी हो सकता है हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस रिजल्ट, himtu.ac.in से करें डाउनलोड

HPCET Result 2026 Date and Time: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) के विभिन्न तकनीकी सिलेब्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम (HPCET) देने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी आज यानी 21 मई 2026 को एग्जाम के रिजल्ट और स्कोरकार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर सकते है।

जो छात्र बी.टेक (B.Tech), बी.फार्मेसी (B.Pharmacy), एमसीए (MCA) और एमबीए (MBA) जैसे कोर्सेज के एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके himtu.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

HPCET 2026 एग्जाम से जुड़ी मुख्य जानकारियां 

हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET) राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए एक मुख्य द्वार है। आइए एक नजर में देखते हैं इससे जुड़े जरूरी डिटेल्स। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम का नाम हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET 2026)
आयोजक संस्था हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU), हमीरपुर
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  21 मई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट himtu.ac.in
लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर (Roll Number) / एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड

HPCET Result 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

रिजल्ट लाइव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट himtu.ac.in को खोले। 
  2. होमपेज पर दिख रहे "HPCET-2026 Result" या "Latest Announcements" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
  4. जानकारी सबमिट करते ही आपका HPCET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  5. भविष्य में काउंसलिंग और एडमिशन के समय काम आने के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: NEET UG 2026: NTA ने खोला 'Refund Window', 3 मई को एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को neet.nta.nic.in से मिलेंगी फीस वापसी

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 19:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News