SSC CGL City Intimation Slip 2026: एसएससी सीजीएल सिटी स्लिप Direct Link जल्द, ऐसे करें चेक

Last Updated: Sep 21, 2026, 12:41 IST

SSC CGL City Intimation Slip 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी टियर 1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी करेगा। यह परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट के रूप में होगी। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

SSC CGL City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करें।
SSC CGL City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करें।

SSC CGL City Intimation Slip 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2026 का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में 12,256 ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिटी स्लिप जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

एसएससी सीजीएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में SSC CGL Exam City Slip 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)

परीक्षा का नाम

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026

परीक्षा चरण

टियर 1

सिटी स्लिप की तारीख

21 या 22 सितंबर 2026

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा

30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026

जरूरी डिटेल्स

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC CGL City Intimation Slip 2026 कब आएगी?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, SSC CGL City Slip 2026 21 या 22 सितंबर 2026 को जारी होने की उम्मीद है। सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। इससे उम्मीदवार परीक्षा के लिए यात्रा और रहने की तैयारी पहले से कर सकेंगे। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

SSC CGL Tier 1 Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर SSC CGL 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना Registration Number/Username और Password दर्ज करें।

  4. कैप्चा भरकर Login पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर अपनी परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर की जानकारी देखें।

  6. सिटी स्लिप डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

SSC CGL City Slip और Admit Card में क्या अंतर है?

एसएससी सीजीएल सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को यह पता चलता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। वहीं एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाती है। इसलिए उम्मीदवारों को दोनों दस्तावेज अलग-अलग डाउनलोड करने होंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 21, 2026, 12:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News