Haryana Deled Admit Card 2026: हरियाणा डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक आज, यहां से करें डाउनलोड
बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने आज 21 सितंबर को डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा 1 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन ID के जरिए Haryana Deled Admit Card 2026 प्राप्त कर सकेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) आज 21 सितंबर को डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार रिलीज होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। डीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी कैंडिडेट्स के पास अपना प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है। बिना Haryana Deled Admit Card 2026 के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Haryana DELED Admit Card 2026 Download Link
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित होने वाली अक्टूबर 2026 सत्र की डीएलएड (D.El.Ed) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आज 21 सितंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के बाद, हम इसी लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा देंगे। इससे उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
कौन-कौन दे सकेगा डीएलएड परीक्षा?
बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस परीक्षा में निम्नलिखित सत्रों के छात्र शामिल होंगे:
-
सत्र 2023-25 (प्रथम व द्वितीय वर्ष के री-अपीयर छात्र)
-
सत्र 2024-26 (प्रथम वर्ष के री-अपीयर और द्वितीय वर्ष के नियमित छात्र)
-
सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष के नियमित छात्र)
-
सत्र 2021-23 और 2022-24 (प्रथम व द्वितीय वर्ष के मर्सी चांस वाले छात्र)
हरियाणाम डीएलएड परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
-
आईडी अपडेट रखें: सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फोटो पहचान पत्र या जरूरी दस्तावेजों में अपनी सही जानकारी अपडेट करा लें। बिना अपडेटेड जानकारी के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
-
जरूरी दस्तावेज: परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ पहचान पत्र की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना न भूलें।
-
कॉलेजों की जिम्मेदारी: शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल नियमों के अनुसार योग्य और पात्र छात्रों के ही रोल नंबर जारी किए जाएं।
कैसे डाउनलोड करें हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड 2026?
आप नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक BSEH की वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Announcement या NEWS सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.