Live

Rajasthan LDC Result 2026 LIVE: राजस्थान एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Vijay Pratap Singh
Sep 19, 2026, 11:07 IST

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की आंसर की 24 जुलाई को जारी हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। राजस्थान LDC रिजल्ट RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस लेख में रिजल्ट से जुड़ी सभी लेटेस्ट और महत्वपूर्ण अपडेट देख सकते हैं।

Rajasthan LDC Result 2026 चेक करें।
Rajasthan LDC Result 2026 चेक करें।

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान LDC और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 10,644 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
  • स्थानीय निकाय चुनावों के बाद 21 सितंबर के आसपास आदर्श आचार संहिता में मिलने वाली छूट के दौरान रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयोजित क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की थी। इसके बाद 24 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं। अब आपत्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने की तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, RSSB ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर सहित मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट के साथ ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण से जुड़ी जानकारी भी बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

Rajasthan LDC Result 2026 कब आएगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 24 जुलाई को आंसर की जारी की गई और उम्मीदवारों को 29 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

RSSB अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, रिजल्ट स्थानीय निकाय चुनावों के बाद जारी करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया था कि 21 सितंबर के बाद आदर्श आचार संहिता (MCC) में मिलने वाले 2-3 दिन के अंतराल में रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जाएगा। इसलिए रिजल्ट की अभी कोई पक्की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। राजस्थान LDC भर्ती 2026 के जरिए कुल 10,644 पदों को भरा जाना है।

राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 के बाद क्या होगा?

राजस्थान LDC भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसमें टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Sep 19, 2026, 11:07 IST

    RSSB LDC Typing Test में कितने टेस्ट होंगे?

    टाइपिंग टेस्ट में कुल चार टेस्ट होंगे। प्रत्येक टेस्ट के लिए 10 मिनट का समय और 25 अंक निर्धारित हैं। इस तरह चारों टेस्ट मिलाकर परीक्षा 40 मिनट और 100 अंकों की होगी।

  • Sep 19, 2026, 11:07 IST

    LDC Result 2026 Rajasthan:टाइपिंग टेस्ट परीक्षा पैटर्न

    RSSB LDC Typing Test 2026 भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इस टेस्ट में शामिल होना होगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में टाइपिंग स्पीड और टाइपिंग एफिशिएंसी की जांच की जाएगी।

    टेस्ट

    भाषा

    समय

    अधिकतम अंक

    टाइपिंग स्पीड टेस्ट

    अंग्रेजी

    10 मिनट

    25

    टाइपिंग स्पीड टेस्ट

    हिंदी

    10 मिनट

    25

    टाइपिंग एफिशिएंसी टेस्ट

    अंग्रेजी

    10 मिनट

    25

    टाइपिंग एफिशिएंसी टेस्ट

    हिंदी

    10 मिनट

    25

    कुल

    हिंदी + अंग्रेजी

    40 मिनट

    100

  • Sep 19, 2026, 10:17 IST

    Rajasthan LDC Result 2026 Official Website क्या है?

    Rajasthan LDC Result 2026 केवल RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना चाहिए। किसी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट के बजाय बोर्ड की ओर से जारी नोटिस और रिजल्ट लिंक को प्राथमिकता दें।

  • Sep 19, 2026, 10:17 IST

    Rajasthan LDC Result 2026 Roll Number से कैसे देखें?

    Rajasthan LDC Result PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जा सकते हैं। PDF खोलने के बाद मोबाइल या कंप्यूटर में सर्च विकल्प का इस्तेमाल करके रोल नंबर खोजा जा सकता है। नाम या रोल नंबर दिखाई देने पर उम्मीदवार अगले चरण से संबंधित जानकारी जरूर पढ़ें।

  • Sep 19, 2026, 10:16 IST

    RSSB LDC Typing Test 2026 कब?

    लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इस चरण में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग स्पीड तथा दक्षता जांची जाएगी। उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार करते हुए अपनी टाइपिंग की नियमित तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

  • Sep 19, 2026, 10:15 IST

    RSSB LDC Result 2026 Cut Off

    RSSB LDC परीक्षा का कट-ऑफ रिजल्ट के साथ या उसके बाद जारी किया जा सकता है। कट-ऑफ अलग-अलग कैटेगरी और उपलब्ध पदों के आधार पर अलग हो सकती है। परीक्षा का स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या और रिक्तियां भी कट ऑफ को प्रभावित कर सकते हैं।

  • Sep 19, 2026, 10:15 IST

    राजस्थान LDC परीक्षा 2026 कितने पदों के लिए है?

    राजस्थान LDC और जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 10,644 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के पद शामिल हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का चयन निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • Sep 19, 2026, 10:15 IST

    राजस्थान LDC रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?

    RSSB LDC Result PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित जरूरी जानकारी दी जा सकती है। रिजल्ट में यह स्पष्ट होगा कि कौन से अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। उम्मीदवारों को PDF डाउनलोड करने के बाद अपना रोल नंबर जरूर चेक करना चाहिए।

  • Sep 19, 2026, 10:14 IST

    RSSB LDC Result 2026 Direct Link कहां मिलेगा?

    रिजल्ट जारी होने के बाद RSSB की वेबसाइट पर LDC और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का परिणाम लिंक एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार Results सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक खोल सकेंगे। रिजल्ट PDF डाउनलोड करने के बाद रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News