SBI Clerk Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in जारी, कॉल लेटर करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 21, 2026, 13:06 IST

SBI Clerk Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज 21 सितंबर, 2026 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर कॉल लेटर डाउनलोड करें। 

SBI Clerk Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in जारी, कॉल लेटर करें डाउनलोड
SBI Clerk Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in जारी, कॉल लेटर करें डाउनलोड

SBI Clerk Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रीलिम्स क्लर्क का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल जूनियर एसोसियट के कुल 9,766 रिक्त पदों को भरना है। हॉल टिकट 26 और 27 सितंबर, 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। इस वर्ष एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के लिए लगभग 13 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। हॉल टिकट एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किए गए हैं। 

SBI Clerk Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड आज 21 सितंबर को जारी किया गया है। प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को 9,766 नियमित पदों के लिए आयोजित की जाएगी (विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2026-27/17)। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 

यहां क्लिक करें

SBI Clerk Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

एसबीआई की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा के 4-5 दिन पहले जारी किया जाता है। लेकिन इस साल परीक्षा तिथि से देरी में जारी किए जा रहे हैं। उम्मीदवार परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

विज्ञापन संख्या

सीआरपीडी/सीआर/2026-27/17

रिक्तियां

9766

कुल आवेदक

लगभग 13.1 लाख

एडमिट कार्ड 

21 सितंबर 2026 (जारी)

एसबीआई क्लर्क परीक्षा

26 और 27 सितंबर 2026

वेबसाइट

www.sbi.bank.in

SBI Clerk Prelims Exam Pattern 2026: एग्जाम पैटर्न 

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 कुल 100 मार्क्स की होगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं वाली एक प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन) ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 1 घंटे की होगी और इसमें निम्नलिखित 3 विषय शामिल होंगे:

विषय प्रश्नों की संख्या मार्क्स समय-अवधि
इंग्लिश लैंग्वेज 30 30 20 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी 35 35 20 मिनट
रिजनिंग 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

SBI Junior Associates Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित डिटेल्स 

एसबीआई जूनियर एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल रहेंगी:

  • नाम
  • फोटो
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र
  • अन्य व्यक्तिगत विवरण

SBI Clerk Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड सर सकते हैं:

  1. एसबीआई के करियर पेज पर जाएं https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings।

  2. "जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) की भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2026-27/17" टैब पर जाएं और "Prelims Clerk Call Letter" पर क्लिक करें।

  3. न्यू विंडो में एडमिट कार्ड की लैग्वेज चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें। साथ ही, कैप्चा कोड भरें।

  4. "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।

  5. एसबीआई क्लर्क का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. एडमिट कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करें।

  7. इसकी एक प्रिंटआउट कॉपी निकाल लें और एग्जाम सेंटर पर ले जाना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 21, 2026, 12:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News