गाय किस देश की राष्ट्रीय पशु है, जानें जवाब
भारतीय संस्कृति में गाय का अधिक महत्त्व है। यहां गाय को माता का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि गाय की पूजा भी की जाती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गाय किस देश की राष्ट्रीय पशु है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारतीय संस्कृति में गाय का अधिक महत्त्व है। यहां गाय को माता का दर्जा दिया गया है। विशेष रूप से हिंदू धर्म में गाय को पूजा जाता है। हालांकि, गाय हमारी राष्ट्रीय पशु नहीं है, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि गाय किस देश की राष्ट्रीय पशु है ? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि यह हमारे पड़ोसी देश की राष्ट्रीय पशु है। विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
गाय किस देश की राष्ट्रीय पशु है
अब हम यह जान लेते हैं कि गाय किस देश की राष्ट्रीय पशु है। आपको बता दें कि गाय नेपाल का राष्ट्रीय पशु है। नेपाल ने 20 सितंबर 2015 को लागू किए गए अपने नए धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संविधान में गाय को आधिकारिक तौर पर अपना 'राष्ट्रीय पशु'घोषित किया था।
नेपाल में है अधिकांश हिंदू आबादी
नेपाल की कुल आबादी में बहुसंख्यक आबादी हिंदू धर्म को मानने वाली है। गाय को हिंदू धर्म में 'गौ माता' के रूप में पूजनीय और पवित्र माना जाता है। नेपाल सरकार ने जब अपने संविधान को अंतिम रूप दिया, तब गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देकर देश की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्राथमिकताओं को संवैधानिक संरक्षण प्रदान किया था।
गाय क्यों है नेपाल का राष्ट्रीय पशु
हिंदू मान्यताओं की मानें, तो गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि 'माता' और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नेपाल में सदियों से गाय की पूजा करने और उसकी रक्षा करने की परंपरा रही है। नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार 'तिहार' है, जो कि भारत में दीपावली की तरह मनाया जाता है। इसके तहत 'गाई तिहार' केदिन गायों की विशेष रूप से पूजा की जाती है, उन्हें मालाएं पहनाई जाती हैं, उनका माथे पर तिलक लगाया जाता है और अच्छा खाना खिलाया जाता है।
गाय को मिली है संविधानिक सुरक्षा
नेपाल के संविधान में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने से इसके स्लॉटिंग पर कानूनन पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। गाय की हत्या को नेपाल में एक गंभीर कानूनी अपराध माना जाता है, जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।
अर्थव्यवस्था में गाय का महत्व
नेपाल मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान देश है, जहां ग्रामीण जीवन पूरी तरह से पशुपालन और खेती-किसानी पर निर्भर है। ग्रामीण नेपाल में गाय दूध और डेयरी उत्पादों का मुख्य स्रोत है, जिससे परिवारों को पोषण और आय दोनों प्राप्त होते हैं। वहीं, गाय का गोबर खाद के रूप में इस्तेमाल होता है, जो पहाड़ी ढलानों पर बिना केमिकल के उपजाऊ खेती करने में मददगार साबित होता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.