SGPGIMS Exam City Intimation Slip 2026: एसजीपीजीआईएमएस नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
SGPGIMS Exam City Intimation Slip 2026: एसजीपीजीआईएमएस ने दिनांक 06 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हॉस्पिटल अटेडेंट की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। कल यानी दिनांक 07 जून 2026 को नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी।
SGPGIMS Exam City Intimation Slip 2026: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGIMS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर हॉस्पिटल अटेडेंट की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। कल यानी दिनांक 07 जून 2026 को नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकतो होगी। इसके बिना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं की जा सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद इसके अनुसार अपने ट्रैवल करने की योजना बनाएं।
SGPGIMS Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
एसजीपीजीआईएमएस में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों की परीक्षा दिनांक 19 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों को भरा जाना है। नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी प्रदान किया गया है।
| एसजीपीजीआईएमएस हॉस्पिटल अटेडेंट और नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक |
SGPGIMS Exam City Intimation Slip 2026 - हाइलाइट्स
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग ऑफिसर के लिए 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-7 के अनुसार सैलरी दी जाती है। नर्सिंग ऑफिसर की शुरुआती इन-हैंड सैलरी सभी भत्तों और कटौतियों के बाद लगभग 62,000 से 67,000 रुपये प्रति माह होती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGIMS) |
| परीक्षा का नाम | नर्सिंग ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 1200 |
| परीक्षा की तिथि | 19 जून से 23 जून के बीच आयोजित |
| परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sgpgims.org.in |
SGPGIMS Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसजीपीजीआईएमएस में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। तीसरे व अंतिम चरण में मेडिकल लिया जाएगा। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसजीपीजीआईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइटsgpgims.org.in पर जाएं।
-
SGPGIMS Exam City Intimation Slip 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में निहित जानकारी चेक करें।
-
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
SGPGIMS Exam Admit Card 2026 कब जारी होगा?
एसजीपीजीआईएमएस में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जल्द जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एडमिट कार्ड की एक कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसंसेस) परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। इसके बिना प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसजीपीजीआईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
-
SGPGIMS Exam Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.