RVUNL Technician Mains Result 2026 OUT: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने आज 21 मार्च 2026 को टेक्नीशियन मेन्स रिजल्ट 2026 energy.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। यह रिजल्ट बॉयलर अटेंडेंट/स्टीम टर्बाइन-कम-ऑक्सिलरी प्लांट ऑपरेटर (ग्रुप-III) और इलेक्ट्रीशियन/पावर इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/लाइनमैन/SBA (ग्रुप-I) पदों के लिए घोषित किया गया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी हुआ है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जो लिखित परीक्षा में पास हुए हैं।
यह भर्ती विज्ञापन संख्या RVUN/Rectt.-2024/06 2163 के तहत टेक्नीशियन-III/ऑपरेटर-III/प्लांट अटेंडेंट-III (ITI) पदों के लिए आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी। अब ग्रुप 1, 2, 3 और 4 के लिए RVUNL टेक्नीशियन 3 का रिजल्ट और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए है, जहां उम्मीदवार आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
RVUNL Technician Mains Result 2026 PDF Download Link
RVUNL टेक्नीशियन मेन्स रिजल्ट 2026 PDF लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रीशियन/पावर इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/लाइनमैन/SBA (ग्रुप-I) और बॉयलर अटेंडेंट/स्टीम टर्बाइन-कम-ऑक्सिलरी प्लांट ऑपरेटर (ग्रुप-III) पदों के लिए RVUNL टेक्नीशियन प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी साझा किया है।
RVUNL Technician Group 1 Result PDF (Electrician/Power Electrician/ Wireman Group-I- Electronics)
| RVUNL Technician Mains Score Card 2026 Link |
RVUNL Technician Result 2026-हाइलाइट्स
-
आयोजक संस्था का नाम: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL)
-
पदों का नाम: टेक्नीशियन 3, ऑपरेटर 3, प्लांट अटेंडेंट 3
-
विज्ञापन संख्या: RVUN/Rectt.-2024/04
-
कुल रिक्त पद: 2163
-
रिजल्ट जारी होने की तारीख: 21 मार्च 2026
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार: ग्रुप 1: 4498, ग्रुप 2: 63, ग्रुप 3: 51 और ग्रुप 4: 61
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि: 17 अप्रैल 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट: energy.rajasthan.gov.in
RVUNL Technician 3 Mains Result 2026 कैसे चेक करें?
RVUNL टेक्नीशियन 3 रिजल्ट और स्कोरकार्ड 2026 देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जाकर Career >> New Recruitment सेक्शन में क्लिक करें।
-
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां “Recruitment for the Posts of Technician-III (ITI)/ Operator-III (ITI)/ Plant Attendant-III (ITI)” लिंक दिखाई देगा।
-
अब “List of Roll No. of shortlisted candidates for Main Examination” के नीचे दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
-
यदि आप परीक्षा में सफल हुए हैं, तो भविष्य के लिए इस PDF को सेव या प्रिंट करके रख लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation