RSSB CET Previous Year Question Paper: राजस्थान सेट 12वीं और ग्रेजुएशन के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 28, 2026, 12:32 IST

RSSB CET Previous Year Question Paper: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड सेट के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र तैयारी करने के लिए जरूरी माने जाते हैं। प्रश्न पत्र प्रश्नों के पैटर्न को समझने, एक्यूरेसी में सुधार करने, अपनी वीकनेस पर काम करने, टाइम को मैनेज करने और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में हमारी मदद करते हैं। आप नीचे लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके राजस्थान सेट 12वीं और ग्रेजुएशन के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB CET Previous Year Question Paper
RSSB CET Previous Year Question Paper

RSSB CET Previous Year Question Paper: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं (सीनियर सेकंडरी) और ग्रेजुएशन लेवल पदों की परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। 12वीं लेवल की परीक्षा दिनांक 23 अक्टूूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच और ग्रेजुएशन लेवल पदों की परीक्षा दिनांक 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। 

राजस्थान सेट परीक्षा राज्य में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इस परीक्षा में बैठने से पहले आपको एग्जाम का डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा का पैटर्न और टॉपिक को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र सॉल्व करने चाहिए।  आप नीचे लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके राजस्थान सेट 12वीं और ग्रेजुएशन के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB CET Previous Year Question Paper 

राजस्थान सेट परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र सॉल्व करने का अभ्यास करना चाहिए। इससे आपको अलग-अलग विषय से संबंधित प्रश्नों और एग्जाम पैटर्न का आइडिया हो जाएगा।  राजस्थान सीईटी प्रश्न पत्र में राज्य का इतिहास, राज्य की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक प्रणाली, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक तर्क और गणित, समसामयिक मामले, सार्वजनिक स्वास्थ्य, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और हिंदी आदि सेक्शन होते हैं। इस परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर ही प्रश्नों की सॉल्व करना चाहिए। 

RSSB CET 12th Level Previous Year Question Paper PDF

उम्मीदवार यहां सीनियर सेकेंडरी राजस्थान सेट के पिछले वर्ष के पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए नीचे टेबल में डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

राजस्थान सेट 12वीं के प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक (2024)  

          क्लिक करें 

RSSB CET GraduationLevel Previous Year Question Paper PDF 

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार पिछले वर्ष के पेपर यहां देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए नीचे टेबल में डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

राजस्थान सेट ग्रेजुएशन के प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक (2024)  

    क्लिक करें 

राजस्थान सेट ग्रेजुएशन के प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक (2023) 

क्लिक करें

RSSB CET Previous Year Question Paper सॉल्व कैसे करें? 

राजस्थान सीईटी के पिछले वर्षों के पेपर हल करने से परीक्षा की तैयारी काफी अच्छी हो सकती है। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न जानने, एक्यूरेसी में सुधार करने, अपनी वीकनेस पर काम करने, टाइम को मैनेज करने और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मदद मिलती है। आप इस तरह से राजस्थान सेट 12वीं और ग्रेजुएशन के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र सॉल्व कर सकते हैं। 

  • पिछले वर्ष के पेपर हल करने से पहले अपना कोर्स पूरा कर लें।

  • परीक्षा से 2 या 3 दिन पहले पेपर को सॉल्व करें।

  • पेपर को सॉल्व करते समय किताबों या नोट्स का उपयोग करने से बचें।

  • पेपर पूरा करने के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और समझें कि आप से कहां चूक हुई।

  • प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए विश्लेषण के दौरान पहचान की गई कमजोरियों पर काम करें। 

  • पेपर सॉल्व करते समय बार-बार की जाने वाली गलतियों को नोटबुक में दर्ज करें। 

  • प्रश्नों के पैटर्न को समझने, एक्यूरेसी में सुधार करने, अपनी वीकनेस पर काम करने, टाइम को मैनेज करने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए पिछले वर्षों के पेपर के साथ-साथ नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें। 

ये भी पढ़ें: UGC NET Answer Key 2026: जल्द खत्म होगा 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार, जानें कब आएगी यूजीसी नेट उत्तर कुंजी

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 28, 2026, 12:32 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News