RSMSSB Livestock Assistant Result 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में PDF फॉर्मेट में अपलोड किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और श्रेणीवार विवरण दिए गए हैं। परीक्षा 13 जून 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,540 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यहां देखें: Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025
RSSB Livestock Assistant Result 2025 PDF Download Link
राजस्थान पशुधन सहायक (Livestock Assistant) परिणाम 2025 का डाउनलोड लिंक अब एक्टिव हो गया है और यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के लिए हमने रिजल्ट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया है ताकि वे आसानी से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकें।
RSMSSB LSA Result 2025 PDF | |
RSSB LiveStock Final Answer Key PDF |
यहां देखें: Rajasthan Livestock Assistant Cut Off 2025
Rajasthan Livestock Assistant Result 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
-
होमपेज पर “Result” सेक्शन खोलें।
-
“Live Stock Assistant 2024: Merit wise List of Qualified Candidates(LSA)” लिंक खोजें और उसके सामने “ PDF” पर क्लिक करें।
-
PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
पीडीएफ में आप नाम और रोल नंबर सर्च करें।
- यदि आप चयनित हैं, तो इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड करें।
RSSB LSA Cut Off 2025: पशुधन सहायक कट-ऑफ 2025 जारी
RSSB ने राजस्थान पशुधन सहायक परीक्षा 2025 का परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी कर दिया है। कट-ऑफ अंक परीक्षा की कठिनाई, उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या और रिक्तियों पर आधारित होते हैं। उम्मीदवार अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्र दोनों के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation