RRB Paramedical Staff Exam City Slip 2026 Link: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, rrb.digialm.com पर करें चेक

Last Updated: Mar 3, 2026, 09:23 IST

RRB Paramedical Staff Exam City Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (CEN 03/2025) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों की CBT परीक्षा 11 से 13 मार्च 2026 के बीच होने वाली है, वे अब ऑनलाइन अपना एग्जाम सिटी, संभावित परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक RRB वेबसाइट या rrb.digialm.com पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके ये विवरण आसानी से देख सकते हैं।

RRB Paramedical City Intimation 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 (CEN 03/2025) के तहत आयोजित होने वाली CBT परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 11 से 13 मार्च 2026 के बीच निर्धारित है, वे अब अपना परीक्षा शहर, संभावित परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

ध्यान दें कि यह सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी के लिए है। एडमिट कार्ड अलग से परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। 

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ सिटी स्लिप 2026 हाइलाइट्स

Railway Recruitment Board ने CEN 03/2025 के तहत 434 पैरामेडिकल पदों के लिए RRB Paramedical City Intimation Slip 2026 जारी कर दी है। CBT परीक्षा 11–13 मार्च 2026 को होगी। उम्मीदवार अब अपना एग्जाम सिटी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से पहले 02 मार्च 2026 को सिटी स्लिप जारी की गई है। चयन प्रक्रिया में CBT के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन नंबर

CEN 03/2025

कुल रिक्त पद

434

परीक्षा का नाम

RRB पैरामेडिकल CBT 2026

पदों के नाम

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट

CBT परीक्षा तिथि

11–13 मार्च 2026

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

आधिकारिक वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB Paramedical City Intimation Slip 2026 Download Link

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल भर्ती (CEN 03/2025) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 का डाउनलोड लिंक-rrb.digialm.com पर एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की CBT परीक्षा 11–13 मार्च 2026 के बीच आयोजित होगी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना एग्जाम सिटी, परीक्षा तिथि और शिफ्ट डिटेल्स चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

RRB Paramedical City Intimation Slip Login Link

यहां क्लिक करें

आरआरबी पैरामेडिकल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Railway Recruitment Board पैरामेडिकल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए लिंक “CEN 03/2025 – Paramedical City Intimation Slip” पर क्लिक करें।

  3. अपना Registration Number और Date of Birth/Password दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।

  5. इसके बाद Login बटन पर क्लिक करें।

  6. आपकी परीक्षा सिटी की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  7. सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 09:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News