RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Sep 21, 2026, 12:10 IST

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं। 

RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जानें
RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जानें

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। रोजगार समाचार की ओर से अधिसूचना 12 सितंबर, 2026 को जारी की गई। ऑनलाइन आवेदन लिंक 14 अक्टूबर, 2026 (11.59) तक एक्टिव रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। 

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए वे निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करते हों। जो कैंडिडेट चयनित पदों के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं पाए जाते हैं, उन्हें कोई वैकल्पिक नियुक्ति नहीं दी जाएगी। 

आवेदन लिंक 

विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन पूरा करने वाले कैंडिडेट फॉर्म में करेक्शन भी कर सकेंगे। जिसकी अंतिम तिथि 17 से 26 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 

यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स 

आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल के कुल 590 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें नर्सिंग अधीक्षक, डाईलायसिस टेक्निशियन, ऑडियोलॉजिस्ट सहित पोस्ट शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती का नाम 

पैरामेडिकल

भर्ती प्राधिकरण 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 

विज्ञापन संख्या

05/2026

रिक्त पदों की संख्या  

590

आवेदन की अंतिम तिथि

14 अक्टूबर, 2026 (11.59) तक 

संशोधन शुल्क 

17 से 26 अक्टूबर, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

rrb.indianrailways.gov.in

 रिक्त पदों की संख्या 

नीचे दी गई टेबल में उल्लेखित पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

RRB Paramedical Post Vacancy 2026

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या क्षेत्रिय वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 पर जाएं। 

स्टेप 3 फॉर्म भरने के लिए मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 4 जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा करें। 

 RRB Paramedical Salary 2026: Check Post-wise Pay Scale, In-Hand Salary, Allowances & Perks Here


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 21, 2026, 12:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News