RRB NTPC Undergraduate Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
RRB NTPC Undergraduate Result 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Undergraduate Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नॉन टैक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)-1 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत 07 मई से 09 मई और 13 जून से 20 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों को भरा जाना है।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
RRB NTPC UG Result 2026 ज़ोन वाइज डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड करने का डायेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए बुलाया जाएगा।
| ज़ोन (आरआरबी) | मेरिट लिस्ट/रिजल्ट |
| अहमदाबाद | |
| अजमेर | जल्द |
| बेंगलुरु | जल्द |
| भोपाल | जल्द |
| भुवनेश्वर | जल्द |
| बिलासपुर | |
| चंडीगढ़ | जल्द |
| चेन्नई | जल्द |
| प्रयागराज | जल्द |
| गुवाहाटी | जल्द |
| कोलकाता | जल्द |
| माल्दा | जल्द |
| मुंबई | जल्द |
| मुजफ्फरपुर | |
| पटना | जल्द |
| रांची | जल्द |
| सिकंदराबाद | जल्द |
| सिलीगुड़ी | जल्द |
| तिरुवंतमपुरम | जल्द |
| जम्मू कश्मीर | जल्द |
RRB NTPC Undergraduate Result 2026 - हाइलाइट्स
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट की PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर डालकर नाम चेक कर सकते हैं। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा |
| बोर्ड का नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 24 अगस्त 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 07 मई से 09 मई और 13 जून से 20 जून 2026 को आयोजित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
RRB NTPC UG Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट या रीज़नल वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए "CEN 07/2025 (NTPC Undergraduate) - CBT 1 Result / Shortlisted Candidates for 2nd Stage CBT" के लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की PDF खुल जाएगी।
-
पीडीएफ खुलने के बाद कीबोर्ड पर Ctrl + F का उपयोग करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.