RRB NTPC Graduate Level CBT 2 City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रेजुएट पोस्ट सिटी स्लिप आज जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जा रहा है, जो सीबीटी 1 परीक्षा पास कर चुके हैं। आरआरबी सीबीटी 2 एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को बांटे गए शहरों शामिल होंगे।
वहीं आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 ग्रेजुएट एडमिट कार्ड एग्जाम से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को होने वाला है।
RRB NTPC Graduate Level CBT 2 City Slip: पीडीएफ लिंक
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव किया जा चुका है। उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल मे ंउपलब्ध कराया गया है:
आरआरबी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 सिटी स्लिप 2025 |
RRB NTPC Graduate Level CBT 2 City Slip: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में सिटी स्लिप से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है, जिसकी आप जांच कर सकते हैं:
भर्ती निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 |
पदों की संख्या | 8113 |
सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | 3 अक्टूबर 2025 |
सीबीटी 2 एडमिट कार्ड | 9 अक्टूबर, 2025 |
परीक्षा तिथि | 13 अक्टूबर, 2025 |
लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर और D.O.B |
ऑफिशियल वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB NTPC Graduate Level CBT 2 City Slip: ऑनलाइन सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
सीबीटी परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज, RRB NTPC Graduate Level CBT 2 City Slip पर जाएं।
स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और D.O.B दर्ज करें।
स्टेप 4 आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी।
स्टेप 5 दी गई डिटेल्स चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
Also Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation