RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 3 अक्टूबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर RRB मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा के उत्तरों की जांच करने और संभावित अंक का अनुमान लगाने में मदद करेगी। उत्तर कुंजी में CBT परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं।
RRB Isolated and Ministerial Answer Key 2025: मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स
10 से 12 सितंबर 2025 तक हुई आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी CBT परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी अब रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि से लॉगिन करें। उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2025 तक किसी भी त्रुटि पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति के साथ साक्ष्य (साबूत) देना आवश्यक है। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद परीक्षा प्राधिकरण अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उत्तर कुंजी के बारे में उम्मीदवार नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
श्रेणी | विवरण |
---|---|
भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का नाम | RRB मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी |
पदों का नाम | जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, चीफ लॉ असिस्टेंट, कुक सहित अन्य पद |
रिक्त पद | 1036 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख | 3 अक्टूबर 2025 |
आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 3 से 7 अक्टूबर 2025 (रात 11:55 बजे तक) |
परीक्षा की तारीख | 10 से 12 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 PDF Link
आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर लिंक उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी, यानी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Ministerial & Isolated Categories Answer Key 2025 Link |
Ministerial and isolated categories answer key कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित आसान कदमों का पालन कर सकते हैं:
-
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CEN-05/2024 Answer Key & Response Sheet Link खोजें।
-
लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
-
फिर कैप्चा कोड डालें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपनी प्रतिक्रियाओं को ध्यान से चेक करें।
Also Read in English: RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation