Live

UK Board 10th, 12th Compartment Result 2025 OUT: उत्तराखंड बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर घोषित, यहां से करें चेक

Vijay Pratap Singh
Oct 4, 2025, 11:11 IST

UK Board 10th, 12th Compartment Result 2025: छात्र जिसने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे अब UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025

HIGHLIGHTS

  • उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 छात्र ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपने रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।
  • यूके बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 4 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 तक आयोजित हुई थी।
  • यूके बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

UK Board 10th, 12th Compartment Result 2025 OUT: उत्तराखंड स्कूल शिक्षा परिषद (UK Board) ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट (द्वितीय अवसर) परीक्षा 2025 के परिणाम 3 अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में 10वीं में 81.38% और 12वीं में 76% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 10वीं की परीक्षा में 8400 और 12वीं की परीक्षा में 10706 छात्रों ने आवेदन किया था।

बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए परिणाम PDF फाइल के रूप में जारी किए हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे। कंपार्टमेंट परीक्षा 4 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक संपन्न हुई थी।

Uttarakhand Board Compartment Result 2025 कैसे चेक करें?

यूबीएसई 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:

  • उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट खोलें।

  • होम पेज पर “बोर्ड परीक्षा 2025” पर क्लिक करें।

  • फिर “इम्प्रूवमेंट परीक्षा 10वीं/12वीं” चुनें।

  • अपने क्षेत्र का चयन करें और पीडीएफ लिंक खोलें।

  • नाम, अंक और अन्य जानकारी देखें।

  • भविष्य के लिए कम्पार्टमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

UK Board Compartment Result 2025 Official Websites Link

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र UBSE की आधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ubse.uk.gov.in
  • uaresults.nic.in

Uttarakhand Board Compartment Result 2025 Download Link

छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025- यहां क्लिक करें

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 - यहां क्लिक करें

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Oct 3, 2025, 13:22 IST

    UK Board Improvement Result 2025 OUT

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in
    पर देख सकते हैं। रिजल्ट में छात्रों के अंक, ग्रेड, पास/फेल स्थिति और अन्य व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है। जिन्होंने पूरक परीक्षा दी थी, वे UBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर अपने अंक चेक कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए इस पेज पर रिजल्ट देखने का सीधा लिंक भी दिया गया है।

  • Oct 3, 2025, 13:16 IST

    उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025: परीक्षा कब हुई थी?

    उत्तराखंड बोर्ड ने यूके बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 का आयोजन 4 से 11 अगस्त, 2025 तक सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 10 और 12 के छात्रों के परिणाम पीडीएफ फाइलों के रूप में जारी किए गए हैं। 

  • Oct 3, 2025, 12:37 IST

    ubse.uk.gov.in result: यूके बोर्ड कंपार्टमेंट मार्कशीट डाउनलोड करने की लॉगिन डिटेल्स

    यूके बोर्ड कंपार्टमेंट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड की जा सकती है।

  • Oct 3, 2025, 12:33 IST

    ubse.uk.gov.in Result 2025: कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए आवश्यक अंक कितने हैं?

    कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में आमतौर पर 33% अंक चाहिए। छात्र अपनी आधिकारिक मार्कशीट देखकर यह देख सकते हैं कि उन्होंने न्यूनतम आवश्यक अंक पूरे किए हैं या नहीं।

  • Oct 3, 2025, 12:08 IST

    ubse.uk.gov.in result: उत्तराखंड बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होने का समय

    उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) का कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 किसी भी समय जारी हो सकता है। छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें। रिजल्ट आने के बाद, मार्कशीट आसानी से डाउनलोड की जा सकती है।

  • Oct 3, 2025, 12:04 IST

    क्या जारी हो गया UK Board Result 2025 Class 10, 12?

    उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) आज, 3 अक्टूबर 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर के जरिए ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Oct 3, 2025, 12:01 IST

    ubse.uk.gov.in result: यूके बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 कहां से करें चेक?

    यूके बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके आसानी से चेक कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News