RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जल्द, User ID और Password से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF
RRB Group D Answer Key 2026 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे।
RRB Group D Answer Key 2026 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D भर्ती परीक्षा की आंसर की सितंबर 2026 में जारी किए जाने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी रिलीज होने के बाद अभ्यर्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी User ID और Password दर्ज करना होगा।
आंसर की के साथ अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार उत्तर कुंजी के जरिए परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर की गणना कर सकेंगे। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो निर्धारित समय के दौरान ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज कराया जा सकेगा।
RRB Group D Answer Key 2026 कब जारी होगी?
RRB Group D CBT परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किया गया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा Railway Group D Answer Key 2026 सितंबर 2026 में किसी भी समय जारी किए जाने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Group D Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से RRB ग्रुप डी आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर RRB Group D Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा।
-
यहां अपनी User ID और Password दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद RRB Group D Answer Key और Response Sheet स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
-
अपने उत्तरों का आंसर की से मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।
RRB Group D Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
-
अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
“Viewing of Question Paper, Responses, and Keys & Raising of Objections for Group D Posts” लिंक पर क्लिक करें।
-
दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
-
इसके बाद लॉगिन सेक्शन में User ID और Password दर्ज करें।
-
जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।
-
अपनी आपत्ति के समर्थन में आवश्यक विवरण या कारण दर्ज करें।
-
निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
-
सभी विवरण चेक करने के बाद ऑब्जेक्शन सबमिट कर दें।
RRB Group D Answer Key 2026 Objection Fee क्या हैं?
RRB ग्रुप D आंसर-की 2026 में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। दिए गए विवरण के अनुसार प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने से पहले आधिकारिक नोटिस में शुल्क और अन्य नियमों को पढ़ लेना चाहिए।
RRB Group D Answer Key 2026 Region-Wise Link
Railway Group D Answer Key 2026 अपने-अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार जिस RRB क्षेत्र से आवेदन कर चुके हैं, उसी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की का लिंक चेक कर सकते हैं।
| RRB क्षेत्र | आधिकारिक वेबसाइट |
| प्रयागराज | rrbald.gov.in |
| भोपाल | rrbbpl.nic.in |
| अजमेर | rrbajmer.org |
| मुंबई | rrbmumbai.gov.in |
| पटना | rrbpatna.gov.in |
| भुवनेश्वर | rrbbbs.gov.in |
| बेंगलुरु | rrbbnc.gov.in |
| बिलासपुर | rrbbilaspur.gov.in |
| चेन्नई | rrbchennai.net |
| अहमदाबाद | rrbahmedabad.gov.in |
| चंडीगढ़ | rrbcdg.gov.in |
| गोरखपुर | rrbgkp.gov.in |
| गुवाहाटी | rrbguwahati.gov.in |
| कोलकाता | rrbkolkata.org |
| रांची | rrbranchi.org |
| सिकंदराबाद | rrbsecunderabad.nic.in |
Railway Group D Answer Key 2026 से कैसे चेक करें संभावित अंक?
रेलवे ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने Response Sheet में दिए गए उत्तरों का मिलान आधिकारिक आंसर की से कर सकते हैं। सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा में अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। अंतिम अंक और रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए जाएंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.