RPSC 2nd Grade Answer Key 2026 OUT: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF
RPSC 2nd Grade Answer Key 2026 OUT: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर आंसर की 2026 डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिए गए आर्टिकल में उपलब्ध है।
RPSC 2nd Grade Answer Key 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 28 जुलाई को आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने Senior Teacher (Grade-II) Competitive Examination 2026 में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Answer Key 2026 PDF Download Link
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Senior Teacher (Secondary Education) Competitive Examination 2025 के तहत विभिन्न विषयों की प्रोविजनल मॉडल आंसर की जारी कर दी है। 28 जुलाई 2026 को जारी उत्तर कुंजी में हिंदी, सोशल साइंस, जीके ग्रुप-A और जीके ग्रुप-B सहित कई विषय शामिल हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार आंसर की PDF डाउनलोड कर उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, तो वे आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से साक्ष्य (Evidence) सहित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए सब्जेक्ट वाइज आरपीएससी सेकंड ग्रेड आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।
| 1 | 28/07/2026 | SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 2025 | Model Answer Key for Sr. Teacher (Sec. Edu. Deptt.) Comp. Exam - 2025 (Hindi) | |
| 2 | 28/07/2026 | SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 2025 | Model Answer Key for Sr. Teacher (Sec. Edu. Deptt.) Comp. Exam - 2025 (G.K. Group-B) | |
| 3 | 28/07/2026 | SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 2025 | Model Answer Key for Sr. Teacher (Sec. Edu. Deptt.) Comp. Exam - 2025 (Social Science) | |
| 4 | 28/07/2026 | SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 2025 | Model Answer Key for Sr. Teacher (Sec. Edu. Deptt.) Comp. Exam - 2025 (G.K. Group-A) |

RPSC सेकंड ग्रेड टीचर आंसर की 2026 हाइलाइट्स
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9,651 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। अब आयोग ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। RPSC सेकंड ग्रेड टीचर आंसर की 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती आयोग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | सेकंड ग्रेड शिक्षक (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा 2025 |
| विज्ञापन संख्या | Senior Teacher (Sec. Edu. Deptt.) Comp. Exam 2025 |
| कुल रिक्त पद | 9,651 पद |
| परीक्षा तिथि | 12 से 18 जुलाई 2026 |
| आंसर की जारी होने की तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 29 जुलाई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 (रात 12:00 बजे तक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Response Sheet PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आरपीएससी सेकंड ग्रेड उत्तर कुंजी 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।:
-
RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Candidate Information सेक्शन खोलें।
-
फिर Answer Key पर क्लिक करें।
-
अपने विषय (Subject) का चयन करें और SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 2025-Model Answer Key for Sr. Teacher (Sec. Edu. Deptt.) Comp. Exam - 2025 पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
आंसर की PDF और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
-
अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
आरपीएससी 2nd ग्रेड टीचर आंसर की 2026 के लिए ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?
अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 (सर्विस चार्ज अतिरिक्त) शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान SSO पोर्टल, रिक्रूटमेंट पोर्टल या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में किसी मान्यता प्राप्त पुस्तक का प्रमाण भी अपलोड करना होगा। बिना प्रमाण या ऑफलाइन भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.