CAT 2026 Exam Date Announced: 29 नवंबर को होगा IIM कैट एग्जाम, 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें शेड्यूल

Last Updated: Jul 28, 2026, 15:56 IST

CAT 2026 Registration & Exam Date OUT: IIMs ने CAT 2026 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन की डेट्स की नोटिफिकेशन ऑफिशियल पोर्टल पर एक नोटिस के माध्यम से जारी कर दी है। छात्र 15 सितंबर 2026 से पहले अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें।

CAT 2026 Exam Date Announced: 29 नवंबर को होगा IIM कैट एग्जाम, 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें शेड्यूल
CAT 2026 Exam Date Announced: 29 नवंबर को होगा IIM कैट एग्जाम, 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें शेड्यूल

IIM CAT 2026 Notification Released at iimcat.ac.in: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंध कॉलेज (IIMs) और टॉप बी-स्कूल्स (B-Schools) में साल 2027-29 के MBA/PGP सिलेब्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। IIMs ने Common Admission Test (CAT 2026) की वेबसाइट iimcat.ac.in एक्टिव करने के साथ एग्जाम डेट का ऑफिशियल नोटिस भी जारी कर दिया है।  

IIMs के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 से CAT 2026 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पोर्टल iimcat.ac.in पर शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही, इस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही, Indian Institutes of Management (IIMs) द्वारा जारी किए नोटिस में एग्जाम डेट की भी सूचना दी गई है, जो देशभर के 170 से अधिक शहरों में तीन स्लॉट में आयोजित किए जाएंगे। 

CAT 2026 Exam Schedule से जुड़ी इंपॉर्टेंट डेट्स  

MBA में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्र CAT 2026 Exam Schedule की जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को जरूर देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट 

03 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से)

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

एडमिट कार्ड डाउनलोड 

04 नवंबर 2026

CAT 2026 एग्जाम डेट 

29 नवंबर 2026

रिजल्ट एक्सपेक्टेड डेट 

जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में  

CAT 2026 Registration Direct Link - यहां क्लिक करें 

CAT 2026 Exam, Eligibility Criteria क्या है? 

  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: इस एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कस से कस 50% मार्क्स (SC/ST/PwD छात्रों के लिए 45%) के साथ Bachelor's Degree होनी चाहिए।
  • फाइनल ईयर के छात्र: जो छात्र ग्रेजुएशन के Final Year में हैं। साथ ही, जो छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी प्रोविशनल रूप से रजिस्ट्रेशन करने के लिए एलिजिबल हैं।
  • कोई आयु सीमा नहीं: CAT एग्जाम में शामिल होने के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

CAT 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के आसान स्टेप्स

CAT 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र इन नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल iimcat.ac.in पर विजिट करें। 

2. ‘New Candidate Registration’ पर क्लिक करके अपना नाम, ईमेल ID और मोबाइल नंबर को फिल करके ID/Password जनरेट करें।

3. फिर, पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन औरवर्क एक्सपीरियंस की जानकारी सही-सही फिल करें। 

4. डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र पसंदीदा IIM कोर्सेज और एग्जाम सेंटर को चुनें। 

5. दोनों चीजों को चुनने के बाद छात्र कैटेगरी-वाइज दी गई फीस को चुनें। 

6. फॉर्म सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकाल लें। 

CAT 2026 एग्जाम का Admit Card कब होगा जारी? 

CAT 2026 एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स वेबसाइट पर दी गई है, जिसके अनुसार कैट 2026 एग्जाम का 29 नवंबर 2026 होगा। साथ ही, इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

Non-Engineers और Diversity के लिए बड़ा मौका

पिछले कुछ सालों में CAT एग्जाम और IIM सिलेक्शन प्रोसेस में कुछ बड़े ट्रेंड देखने को मिले हैं, जो छात्रों के लिए बेहद मददगार हैं:

  • Non-Engineers और Female Candidates के लिए एडवांटेज: कई प्रमुख IIMs जैसे IIM अहमदाबाद, बैंगलोर, रोहतक आदि अपने क्लासरूम में Diversity को बढ़ावा देने के लिए Non-Engineers और महिला छात्रों को एडमिशन क्राइटेरिया में Gender & Academic Diversity Points देते हैं।
  • Sectional Cutoff का ध्यान रखें: CAT में केवल ओवरऑल पर्सेंटाइल ही नहीं, बल्कि तीनों सेक्शन जैसे VARC (Verbal Ability), DILR (Data Interpretation), और QA (Quantitative Aptitude) में भी सेक्शनल कटऑफ क्लियर करना जरूरी होता है।
  • Mock Test पर दें जोर: अगस्त में फॉर्म भरने के साथ-साथ ऑफिशियल मॉक टेस्ट और पिछले सालों के पेपर्स को सॉल्व करने की प्रैक्टिस शुरू कर दें। साथ ही, 120 मिनट के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का सही टाइम मैनेजमेंट सीख सकें।

CAT 2026 Registration के लिए एप्लीकेशन फीस

CAT 2026 में रजिस्टर करने वाले सभी छात्रों के लिए फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। 

SC और ST कैटेगरी के छात्रों के लिए 1350 फीस और अन्य कैटेगरी के छात्रों के लिए 2700 फीस निर्धारित की गई है। एग्जाम में बैठने के लिए सभी छात्रों को फीस ऑनलाइन मोड से जमा करनी होगी।   

CAT 2026 एग्जाम से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करते रहें।  

यहां भी पढ़े: हरियाणा ITI सेकेंड Merit List 2026 जारी, admissions.itiharyana.gov.in से करें Download  

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 28, 2026, 15:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News