REET Mains Answer Key 2026: रीट लेवल 1 और लेवल 2 ऑब्जेक्शन डेट जारी, अंतिम तिथि से पहले करें आपत्ति दर्ज

Last Updated: Mar 3, 2026, 11:53 IST

REET Mains Answer Key 2026: लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा प्रश्न पत्र से किसी भी उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे 5 से 7 मार्च तक अपनी आपत्तियां आवेदन शुल्क के साथ दर्ज करा सकते हैं। 

REET Mains Answer Key 2026 Objection
REET Mains Answer Key 2026 Objection

REET Mains Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RBSE) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (कक्षा 5 से 8) परीक्षा कोड (3N4Y, 67VX, XQ190) और प्राथमिक विध्यालय अध्यापक (कक्षा 1 से 5) उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। यदि किसी उम्मीदवार को प्रश्न पत्र में कोई आपत्ति है, तो वे वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन शुल्क के साथ दर्ज करा सकते हैं। 

वहीं ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुर, जयपुर के नाम से निर्धारित शुल्क 100 रुपये जमा करा सकते हैं। 

REET Mains Answer Key 2026 Objection: ऑब्जेक्शन दर्ज 

17 से 20 जनवरी, 2026 रीट लेवल 1 और लेवल 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अलग - अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र में यदि किसी भी उम्मीदवार को आपत्ति है,तो वे 5 से 7 मार्च, 2026 ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। 

यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड की ओर से अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र की संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें। 

REET Mains Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर्स के अलग-अलग सेट दिए गए हैं। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना ऑब्जेक्शन 5 से 7 मार्च तक तय आवेदन शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं। अन्य आपत्तियों सहित विवरण नीचे टेबल में देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RBSE) 

परीक्षा का नाम 

REET Mains 2026 (राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती)

परीक्षा तिथि 

17 से 20 जनवरी, 2026 

उत्तर कुंजी 

27 फरवरी, 2026

आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 

5 से 7 मार्च, 2026 (रात 11.59 बजे तक )

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in 

REET Mains Objection Fees 2026: आपत्ति शुल्क 

बोर्ड की ओर से प्रत्येक आपत्ति शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति के लिए लिंक पर जाकर अपनी SSO आईडी के जरिए तय शुल्क जमा करना होगा। आपत्ति शुल्क के साथ सर्विस चार्जेस भी उम्मीदवारों को देना होगा। ऑनलाइन आवेदन का लिंक केवल 5 मार्च से 7 मार्च (रात 11.59 बजे) तक जमा करना होगा। 

अन्य किसी माध्यम से या निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। 

REET Mains Objection 2026: ऑनलाइन ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

रीट मेन्स ऑब्जेक्शन ऑनलाइन दर्ज करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाएं।

  2. होम पेज पर, REET Mains Objection 2026 पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन विवरण दर्ज कर अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

  4. आपत्ति दर्ज करने के साथ - साथ प्रूफ भी अपलोड करें।

  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 11:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News