Rajasthan JET Final Answer Key 2026 OUT: राजस्थान जेईटी फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ये रहा PDF लिंक
Rajasthan JET Final Answer Key 2026 OUT: राजस्थान जीईटी 2026 की फाइनल आंसर की SKRAU द्वारा 21 जुलाई को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 27 जून 2026 को आयोजित हुई JET परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर जाकर उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan JET Final Answer Key 2026 OUT: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Rajasthan JET) 2026 की फाइनल आंसर की 21 जुलाई को आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अंतिम उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर अपने प्रश्नों के सही उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
राजस्थान JET आंसर की 2026 हाइलाइट्स
राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेट) 2026 का आयोजन 27 जून को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक चली, जिसके लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे निर्धारित था। परीक्षा से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियों और हाइलाइट्स को देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | राजस्थान JET 2026 |
| आयोजन प्राधिकरण | स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) |
| फाइनल जारी होने की तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 27 जून 2026 |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | यूज़र आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| परीक्षा का माध्यम | OMR आधारित (ऑफलाइन) |
| आधिकारिक वेबसाइट | jetskrau2026.com |
Rajasthan JET 2026 Final Answer PDF Download Link
राजस्थान जेट 2026 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब बिना देरी किए पोर्टल पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। हमने अभ्यर्थी की आसानी के लिए आंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।
| Rajasthan JET 2026 Final Answer Link |
राजस्थान JET फाइनल आंसर की 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
राजस्थान JET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर " Answer Key” सेक्शन में JET पर क्लिक करें और फिर Updated on 21-07-2026 : ANSWER KEY OF JET-2026
-
ANSWER KEY OF JET-2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
आपके सामने स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ खुल जाएगी।
-
PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
Rajasthan JET Result 2026 कब आएगा?
राजस्थान जेट फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को Rajasthan JET Result 2026 का इंतजार है। परिणाम 26 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और अन्य लॉगिन विवरण की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.