UP Police SI Scorecard 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Jul 22, 2026, 10:38 IST

UP Police SI Scorecard 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई भर्ती का स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक आज, 22 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे, आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Scorecard 2026 Download करें।
UP Police SI Scorecard 2026 Download करें।

UP Police SI Scorecard 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 22 जुलाई को सुबह 11 बजे यूपी पुलिस SI स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मार्क्स ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Screenshot 2026-07-22 094426

UP Police SI Scorecard 2026 Direct Link [Active]

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 का नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक, श्रेणी, क्वालिफाइंग स्टेटस सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। बोर्ड के अनुसार, स्कोरकार्ड केवल निर्धारित अवधि तक ही उपलब्ध रहेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लेना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है।

UP Police SI Scorecard 2026 Download Link

यहां क्लिक करें

up police

Also Check:- UP Police Constable Result 2026

22 जुलाई से 21 अगस्त तक देख सकेंगे स्कोरकार्ड

बोर्ड के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से 21 अगस्त 2026 तक अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। निर्धारित समय के दौरान ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना स्कोर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

कैसे डाउनलोड करें UP Police SI Scorecard 2026?

स्कोर देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद "Click Here for Normalized Score" लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका स्कोर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके मार्क्स चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Top Notice सेक्शन में UP Police SI Scorecard 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  • Submit पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • प्राप्त अंक

  • श्रेणी

  • क्वालिफाइंग स्टेटस

  • परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण

ई-मेल पर भी भेजे जाएंगे अंक

बोर्ड ने अपने नोटिस में बताया है कि उम्मीदवारों का नॉर्मलाइज्ड स्कोर उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। यदि वेबसाइट पर किसी कारणवश स्कोर देखने में परेशानी हो, तो अभ्यर्थी अपनी ई-मेल भी जांच सकते हैं। ई-मेल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर भी उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक देख सकेंगे।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी थे?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। इसके साथ ही सभी विषयों को मिलाकर 50 प्रतिशत कुल अंक हासिल करना भी आवश्यक था। निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए योग्य माना गया।

स्कोर देखने में समस्या होने पर क्या करें?

यदि किसी अभ्यर्थी को स्कोर देखने या डाउनलोड करने में तकनीकी समस्या आती है, तो वह पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। बोर्ड ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी या फर्जी लिंक से बचा जा सके।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 22, 2026, 10:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News