Rajasthan APO Admit Card 2026: आरपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 30, 2026, 11:19 IST

Rajasthan APO Admit Card 2026: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर राजस्थान एपीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan APO Admit Card 2026
Rajasthan APO Admit Card 2026

Rajasthan APO Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 02 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है, जिसके माध्यम से कुल 371 रिक्त पदों को भरा जाना है। राजस्थान एपीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

RPSC APO Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

राजस्थान एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RPSC APO Admit Card 2026 Out in English

Rajasthan APO Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

आरपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें। एग्जाम से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम 

सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 

रिक्त पदों की संख्या

371 

परीक्षा का नाम 

आरपीएससी एपीओ

परीक्षा की तिथि 

02 सितंबर 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

30 अगस्त 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC APO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरपीएससी एपीओ की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

  • Assistant Prosecution Officer (Pre) Exam 2026 के लिंक का चयन करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 30, 2026, 10:27 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News