[OUT] CSIR NET 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की सीएसआईआर नेट फाइनल उत्तर कुंजी, यहां से डाउनलोड करें PDF
CSIR NET 2026 Final Answer Key: एनटीए ने 29 अगस्त 2026 को सीएसआईआर नेट परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR NET 2026 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिनांक 2916 अगस्त 2026 को सीएसआईआर नेट परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। जॉइंट सीएसआईआर नेट की परीक्षा 17 जुलाई और 18 जुलाई को आयोजित की गई थी। 17 जुलाई 2026 पहली शिफ्ट में सुबह 9.00 बजे से दोहर 12.00 बजे तक लाइफ साइंस और मैथमेटिकल साइंस की परीक्षा और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक फिजिकल साइंस की परीक्षा हुई थी। 18 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक केमिकल साइंस, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लेनेटरी साइंसेज की परीक्षा हुई थी।
अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके सीएसआईआर नेट की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर देख सकते हैं।
Joint CSIR UGC NET June 2026 Final Answer Keys are now available.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 29, 2026
Candidates can visit the official portal to check the answer key relevant to their examination.
👉 https://t.co/MU0mGVvWRu#NTA #NTAUpdate #NTAExams #CSIRNET #AnswerKey pic.twitter.com/E5LN3vurci
CSIR NET Final Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक
सीएसआईआर नेट फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल के जरिए भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
| सीएसआईआर नेट फाइनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक PDF |
CSIR NET 2026 Final Answer Key - हाइलाइट्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएसआईआर नेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 जारी की गई थी। इसके लिए आपत्तियां भी मांगी गई थी। उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों को जांचने के बाद एनटीए ने अब फाइनल आंसर-की 2026 जारी की है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | जॉइंट सीएसआईआर नेट जून 2026 |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| सीएसआईआर नेट परीक्षा तिथि | 17 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित |
| फाइनल आंसर-की जारी होने की तिथि | 29 अगस्त 2026 |
| आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csirnet.nta.nic.in |
CSIR NET Final Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
सीएसआईआर नेट जून सेशन की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
-
CSIR NET 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर आंसर-की नजर आ जाएगी।
-
आंसर-की की PDF डाउनलोड कर लें।
-
अब अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
CSIR NET 2026 Final Answer Key में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
सीएसआईआर नेट की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इन डिटेल्स को ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है।
-
परीक्षा का नाम
-
वर्ष
-
परीक्षा की तिथि
-
शिफ्ट की जानकारी
-
विषय का नाम और कोड
-
क्वेश्चन आईडी
-
ऑप्शन आईडी
-
करेक्ट ऑप्शन आईडी
-
उम्मीदवार का रिस्पॉन्स
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.