UPTET Result 2026: शिक्षा की मिसाल, एक ही घर के पांच भाइयों ने एक साथ क्रैक किया यूपी टीईटी एग्जाम

Last Updated: Aug 29, 2026, 13:21 IST

UPTET Result 2026: यूपीईएसएससी ने 26 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी टीईटी परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा में यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले 5 सगे भाईयों ने यूपी टीईटी परीक्षा पास कर ली। अब घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।  

UPTET Result 2026: शिक्षा की मिसाल, एक ही घर के पांच भाइयों ने एक साथ क्रैक किया यूपी टीईटी एग्जाम
UPTET Result 2026: शिक्षा की मिसाल, एक ही घर के पांच भाइयों ने एक साथ क्रैक किया यूपी टीईटी एग्जाम

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत 26 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर यूूपी टीईटी परीक्षा पेपर-1 (कक्षा पहली से पांचवी) और पेपर-2 (कक्षा छठी से आठवीं) का रिजल्ट 2026 जारी कर किया था। इसकी परीक्षा 02 जुलाई, 03 जुलाई और 04 जुलाई को 5 शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में यूपी के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यूपी टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार  रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट की PDF और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूूपी टीईटी परीक्षा 2026 के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्राथमिक स्तर पर 7,13,648 में से 5,71,435 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 10,57,021 में से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफलता प्रतिशत क्रमशः 80.07% और 71.85% रहे। अब इस परीक्षा में यूपी के आजमगढ़ में एक ही परिवार के 5 सगे भाईयों ने यूपी टीईटी परीक्षा पास कर ली। 

5 सगे भाईयों ने पास की यूपी टीईटी परीक्षा 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के हालिया क्षेत्र के देवघटा गांव के एक ही परिवार के पांच सगे भाईयों ने मिसाल कायम करते हुए यूपी टीईटी परीक्षा 2026 पास कर ली है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से जुड़े पांचों भाइयों में रोहित कुमार पांडेय ने 120.99 अंक, जितेंद्र पांडेय ने 113.89 अंक, महेंद्र कुमार पांडेय ने 106.69 अंक, संदीप कुमार पांडेय ने 97.94 अंक और राजेश कुमार पांडेय ने 92.43 अंक प्राप्त किए। 

मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू 

पांचों भाईयों का यूपी टीईटी परीक्षा पास करना किसी ऐतिहासिल पल से कम नहीं। परिवार में खुशी का माहौल है। गांव वाले पांचों भाईयों को बधाईयां दे रहे हैं। आज पांचों भाईयों की इस शानदार सफलता पर मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है। किसी ने सच ही कहा है कि संगती ही इंसान को बनाती है और संगती ही इंसान को बिगाड़ती भी है। 

यूपी टीईटी परीक्षा क्या है? 

यूूपी टीईटी परीक्षा है, जिसे शिक्षक पात्रता परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक राज्य स्तर की परीक्षा है। यह परीक्षा पेपर-1 (कक्षा पहली से पांचवी) और पेपर-2 (कक्षा छठी से आठवीं) के लिए आयोजित की जाती है। यूूपी टीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए योग्य हो जाते हैं। इसके लिए एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 29, 2026, 13:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News