UGC NET Result 2026 Out: यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड
UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 आज 29 अगस्त को देर रात जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Result 2026:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट रिजल्ट और फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की सहायता से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 84 विषयों के परिणामों की घोषणा की है।
UGC-NET June 2026 Results
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 28, 2026
The National Testing Agency has declared the UGC-NET June 2026 results for 84 subjects today, 28 August 2026.
📌 Results/Score Cards are available on the official UGC-NET website.
Candidates can login to https://t.co/roExIJGkUd to view, download and… pic.twitter.com/okpE5ITJgw
UGC NET Result 2026 link: रिजल्ट जारी
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा उम्मीदवार द्वारा उत्तीर्ण की गई श्रेणी के आधार पर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।
UGC NET June 2026 Result Download link
एनटीए की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
यहां क्लिक करें: यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक
UGC NET Result 2026: स्कोरकार्ड मे उल्लेखित विवरण
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को सभी विवरणों की ध्यान से देखना चाहिए। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी उल्लेखित है:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर/आवेदन संख्या
-
विषय
-
वर्ग
-
अंक प्राप्त की
-
जहां भी लागू हो, प्रतिशत/स्कोर
-
पात्रता स्थिति
-
परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण
UGC NET Result 2026: यूजीसी का लेटेस्ट अपडेट
अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के वे उम्मीदवार जिनकी परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर, 2026 को दोबारा आयोजित होने वाली हैं, यदि वे यूजीसी-नेट जून 2026 के स्कोरकार्ड तक पहुंचने का प्रयास करते हैं तो उन्हें "Invalid Application Number/Password " आ सकता है।
इन उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड और परिणाम उनकी परीक्षा के पुनः आयोजित होने के बाद ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
एनटीए ने इंग्लिश की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर (शिफ्ट 1), कॉमर्स की 9 सितंबर (शिफ्ट 2) और समाजशास्त्र की 10 सितंबर (शिफ्ट 1) को निर्धारित की है।
UGC NET Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UGC NET Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि, पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5 अपने मार्क्स चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.