UGC NET June 2026 Cut Off: यूजीसी नेट जून कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 29, 2026, 12:16 IST

UGC NET June 2026 Cut Off: एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 28 जून 2026 को यूजीसी नेट जून सेशन की कैटगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले रिजल्ट और फाइनल आंसर-की रिलीज की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET June 2026 Cut Off
UGC NET June 2026 Cut Off

UGC NET June 2026 Cut Off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर दिनांक 28 जून 2026 को विश्विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। इससे पहले रिजल्ट और फाइनल आंसर-की रिलीज की गई थी। यूजीसी-नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जनरल, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी की यूजीसी नेट जून कट-ऑफ लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET June 2026 Cut Off डाउनलोड लिंक

यूजीसी नेट की परीक्षा जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कुल 84 विषय के लिए आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट जून कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूजीसी नेट जून कट-ऑफ लिस्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UGC NET June 2026 Cut Off को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी नेट जून परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। यूजीसी नेट जून कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर आधारित है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूजीसी नेट जून परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

UGC NET June 2026 Cut Off डाउनलोड कैसे करें? 

यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने के लिए  उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर जाएं और UGC NET June 2026 Cut-Off पर क्लिक करें। 

  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें। 

  • सबमिटबटन पर क्लिक करें। 

  • आपका रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएंगे। 

  • कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 29, 2026, 12:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News