CSIR NET June Result 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 29, 2026, 21:12 IST

CSIR NET June Result 2026: एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएसआईआर यूजीसी-नेट जून परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

CSIR NET June Result 2026
CSIR NET June Result 2026

CSIR NET June Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट जून परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। एनटीए की प्रेस रिलीज के अनुसार, इसकी परीक्षा दिनांक 17 जुलाई और 18 जुलाई 2026 को देश के 224 शहरों में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। सीएसआईआर यूजीसी-नेट के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 1,50,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 

सीएसआईआर यूजीसी-नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

CSIR NET Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

सीएसआईआर यूजीसी-नेट की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीएसआईआर यूजीसी-नेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

CSIR NET June 2026 - हाइलाइट्स 

सीएसआईआर यूजीसी-नेट जून परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए कुल पांच विषय हेतु आयोजित की जाती है। आज 29 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे के बाद सीएसआईआर यूजीसी-नेट जून परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार रखें। अन्यथा टेक्निकल ग्लिच का सामना करना पड़ सकता है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट जून परीक्षा 2026 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

परीक्षा सेशन 

जून 2026 

परीक्षा की तिथि 

17 जुलाई और 18 जुलाई 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

29 अगस्त 2026 

लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड

ऑफिशियल वेबसाइट 

csirnet.nta.nic.in

CSIR NET Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

सीएसआईआर यूजीसी-नेट जून परीक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए Joint CSIR-UGC NET June 2026 Result पर क्लिक करें।  

  • अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  • अपने मार्क्स और क्वालीफाइंग स्टेटस देखें। 

  • भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 29, 2026, 21:12 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News