Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam: कल से शुरू होगी राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा, यहां जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

Last Updated: Jul 11, 2026, 12:58 IST

Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 कल से शुरू होगी, जो 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10,537 रिक्त पदों को भरा जाना है। आप नीचे लेख में एग्जाम शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam
Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam

Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सेकंड ग्रेड टीचर की भर्ती परीक्षा 2026 कल यानी दिनांक 12 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है, जो 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10,537 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में राजस्थान के अलग-अलग जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर आदि जिले शामिल है। 

Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam Schedule

राजस्थान सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा 10 विषयों सहित हिंदी और इंग्लिश के लिए आयोजित की जाएगी। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

परीक्षा की तिथि 

विषय का नाम और सुबह की शिफ्ट

विषय का नाम और दोपहर की शिफ्ट 

12 जुलाई 2026 

जनरल नॉलेज - ग्रुप ए

सोशल साइंस 

13 जुलाई 2026

जनरल नॉलेज - ग्रुप बी

हिंदी

14 जुलाई 2026

जनरल नॉलेज - ग्रुप सी

साइंस 

15 जुलाई 2026

संस्कृत 

-

16 जुलाई 2026

जनरल नॉलेज - ग्रुप डी 

गणित 

17 जुलाई 2026

इंग्लिश 

उर्दू 

18 जुलाई 2026

पंजाबी 

सिंधी 

Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam Pattern 

राजस्थान सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा में कुल करीब 12 लाख छात्र शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा कुल 2 घंटा 30 मिनट की होगी। यह परीक्षा कुल 500 अंकों (पेपर-1 और पेपर-2) की होती है। पेपर में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग शामिल है। 

Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam Guidelines

राजस्थान सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में निहित महत्वूपर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अन्यथा परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एक बार गेट बंद हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उन्हें रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।

  • OMR शीट में 5वें विकल्प को ध्यानपूर्वक भरने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर अपनी किताबें, कॉपी या या छोटा बैग लाने की अनुमति होगी। 


ये भी पढ़ें: DSSSB Final Answer Key 2026: डीएसएसएसबी फाइनल आंसर-की dsssb.delhi.gov.in पर जल्द जारी, इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे PDF

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 11, 2026, 12:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News