ONGC Head Recruitment 2026: ओएनजीसी में हेड पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन

Last Updated: Mar 4, 2026, 16:39 IST

ONGC Head Recruitment 2026: ओएनजीसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हेड के 5 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

ONGC Head Recruitment 2026
ONGC Head Recruitment 2026

ONGC Head Recruitment 2026: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर हेड के 5 पदों की भर्ती का नोटिफिेकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों में कैटरिंग, हाउसकीपिंग, कंसीयर्ज, हॉर्टिकल्चर व ट्रेनिंग एंड डाइविंग आदि शामिल है, जो कि एटीआई गोवा के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को हेड के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। पात्रता मानदंड को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। 

ONGC Head Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक 

ओएनजीसी में हेड के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों वाली प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

ओएनजीसी हेड भर्ती 2026 आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

ONGC Head Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

ओएनजीसी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर हेड के 5 पदों की भर्ती का नोटिफिेकेशन 2026 जारी कर दिया है। नीचे टेबल में पद का नाम, विज्ञापन संख्या और महत्वपूर्ण तिथियों सहित अन्य जानकारी दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) 

विज्ञापन संख्या 

1/2026 (R&P) 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी

पद का नाम 

कैटरिंग, हाउसकीपिंग, कंसीयर्ज, हॉर्टिकल्चर व ट्रेनिंग एंड डाइविंग 

रिक्त पदों की संख्या 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

03 मार्च 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

23 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ongcindia.com

ONGC Head Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले पास पद से संबंधित स्नातक, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। साथ ही अनुभव ही होना चाहिए। पदों के लिए चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है। 


नोट - शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित ओएनजीसी हेड नोटिफिकेशन 2026 देखने की सलाह दी जाती है। 

ONGC Head Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं। 

  • ONGC Head Recruitment 2026पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। बेसिक और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।  

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: HP Home Guard Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में 700 होम गार्ड वॉलंटियर पदों पर निकली भर्ती

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 4, 2026, 16:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News