NIOS 2026: 10वीं -12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, sdmis.nios.ac.in पर ऐसे करें चेक

Last Updated: Sep 9, 2026, 17:14 IST

NIOS Practical Admit Card 2026 OUT: एनआईओएस ने एग्जाम सेशन अक्टूबर/ नवंबर 2026 के प्रैक्टिक एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट्स को जानने के लिए विजिट करें।

NIOS 2026: 10वीं -12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, sdmis.nios.ac.in पर ऐसे करें चेक
NIOS 2026: 10वीं -12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, sdmis.nios.ac.in पर ऐसे करें चेक

NIOS Practical Exam Admit Card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary) के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं। इस सेशन यानी NIOS अक्टूबर/ नवंबर 2026 के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अब बिना किसी देरी के एनआईओएस के ऑफिशियल पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जाकर इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रैक्टिकल एग्जाम देश और विदेश में स्थित अलग निर्धारित Study Centres/AI पर आयोजित किए जाएंगें। थ्योरी एग्जाम से पहले प्रैक्टिकल में शामिल होना सभी रजिस्टर्ड छात्रों के लिए जरूरी है।

NIOS 10th-12th Practical Exam 2026: हाइलाइट्स 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। साथ ही, इससे जुड़ी अन्य अपडेट्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डेट्स 

संस्था का नाम

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन SCHOOLING (NIOS)

कक्षाएं

10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी)

एग्जाम का प्रकार

प्रैक्टिकल एग्जाम

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

जारी (आज)

आवश्यक क्रेडेंशियल

12 नंबर का रोल नंबर 

ऑफिशियल पोर्टल

sdmis.nios.ac.in

1 ही क्लिक में NIOS Practical Hall Ticket 2026 कैसे डाउनलोड करें?

NIOS Practical Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NIOS के ऑफिशियल पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर ‘Exams & Results’ टैब में जाएं और ‘Hall Ticket Practical 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. क्लिक करते ही छात्र 12 नंबर वाला Enrollment Number फिल करें। 

4. फिल करते ही, एडमिट कार्ड के लिंक को चुनें।

5. इस लिंक पर क्लिक करते ही 'Submit' बटन को क्लिक करें। 

6. फिर, स्क्रिन पर आए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 

7. NIOS Practical Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें। 

NIOS Practical Admit Card 2026 and Exam Dates Notice and Link 

NIOS 10th-12th Practical Exam 2026

यहां पढ़े

NIOS 10th-12th Practical Exam Admit Card 2026

यहां क्लिक करें

NIOS 2026: एग्जाम सेंटर पर किन डॉक्यूमेंट्स को ले जाना चाहिए? 

छात्रों को प्रैक्टिकल एग्जाम के दिन सेंटर पर इन निम्नलिखित और इपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर जाना जरूरी है। डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

  • प्रिंटेड हॉल टिकट: एनआईओएस द्वारा जारी एडमिट कार्ड का क्लियर प्रिंटआउट निकाल लें।
  • NIOS स्टूडेंट पहचान पत्र: आयोग द्वारा दिया गया ओरिजिनल आई-कार्ड (Student Identity Card) को भी सेंटर पर ले जाना जरूरी है। 
  • ओरिजनल फोटो आईडी: छात्रों को आधार कार्ड, पासपोर्ट या कोई अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र को अपने साथ ले जाना होगा। 

When will the practical exams be held? 

NIOS के अक्टूबर-2026 के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पब्लिक एग्जाम के प्रैक्टिकल एग्जाम देशभर के स्टूडेंट्स और विदेशों के लर्नर्स के लिए तय किए गए AI/ प्रैक्टिकल एग्जाम सेंटर्स पर 14 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

हॉल टिकट/ एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर क्या करें?

एनआईओएस प्रशासन ने कहा है कि जिन छात्रों ने Exam Fee को जमा नहीं किया है। साथ ही, जिनकी फोटो पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है, उन सभी छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। साथ ही, ये दोनों चीजें करने पर भी छात्रों को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो वह Study Centres/AI से संपर्क करें। 

प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जरूरी निर्देश (NIOS Class 10th 12th Hall Ticket 2026)

  • स्टडी सेंटर पर संपर्क करें: प्रैक्टिकल एग्जाम बैच-वाइज आयोजित किए जाते हैं। छात्र हॉल टिकट डाउनलोड करने के तुरंत बाद अपने अलॉटेड एग्जाम सेंटर के सेंटर अधीक्षक से संपर्क कर अपने सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम डेट्स और टाइम की जानकारी हासिल करें। 
  • प्रैक्टिकल फाइल जमा करना: एग्जाम वाले दिन तैयार की गई प्रैक्टिकल फाइल को साथ ले जाना जरूरी है। 

NIOS 10वीं -12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए वेबसाइट के साथ यहां से पढ़े। 

यहां भी पढ़े: Bihar Board Toppers 2026: किस रैंक को मिला 2 लाख और लैपटॉप? देखें 10वीं-12वीं का पुरस्कार

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 9, 2026, 17:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News