NEET UG 2026 Round 1 Choice Filling की डेट पोस्टपोन: mcc.nic.in पर देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

Last Updated: Aug 6, 2026, 20:23 IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा दिव्यांग छात्रों के लिए जारी नोटिस के कारण एमसीसी (एमसीसी) नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग की स्टार्ट डेट 2026 पोस्टपोन कर दी गई है। अब नीट 2026 राउंड 1 की चॉइस फिलिंग 8 अगस्त, 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 

NEET UG 2026 Round 1 Choice Filling की डेट पोस्टपोन: mcc.nic.in पर देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
NEET UG 2026 Round 1 Choice Filling की डेट पोस्टपोन: mcc.nic.in पर देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा NEET UG Counselling 2026 के Round 1 की चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया को Postponed कर दिया गया है। MBBS, BDS और BAMS/BSMS/BHMS/BUMS जैसे ग्रेजुएशन मेडिकल सिलेब्स में ऑल इंडिया कोटा 15% AIQ की सीटों पर एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्र अब रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार ही अपनी पसंदीदा मेडिकल कॉलेजों को चुन सकते हैं। 

काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्र MCC की ऑफिशियल वेबसाइटmcc.nic.in पर जारी आधिकारिक नोटिस को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऑफिशियल नोटिस में 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होने की डिटेल्स दिया गई है। 

MCC NEET UG 2026 के लिए ऑप्शन भरने की रिवाइज्ड डेट्स 

छात्र नीचे NEET UG 2026 के पहले राउंड के लिए चॉइज फिल करने और रजिस्ट्रेशन जमा करने की डेट्स को देख सकते हैं:

परामर्श गतिविधि

पिछली डेट 

टाइम शुरू 

नई डेट 

नया शेड्यूल 

चॉइस फिलिंग

6 अगस्त, 2026

-

8 अगस्त, 2026

दोपहर 12:00 बजे

MCC Official Notice: चॉइस फिलिंग पोस्टपोन होने का कारण क्या है?

MCC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को अस्थायी रूप से टालने के पीछे मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

  1. नई सीटों का जुड़ाव: कुछ नए मेडिकल कॉलेजों की Affiliation और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा अतिरिक्त एमबीबीएस/बीडीएस सीटों को राउंड 1 की सीट मैट्रिक्स में शामिल किया जा रहा है।
  2. सीट मैट्रिक्स अपडेट: छात्रों को अधिक ऑप्शन और सही सीट अलॉटमेंट देने के लिए MCC द्वारा सीट मैट्रिक्स को अपडेट किया जा रहा है।
  3. सुधार: पोर्टल पर चॉइस लॉकिंग के समय छात्रों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सिस्टम अपडेट किया जा रहा है।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

चॉइस फिलिंग की डेट आगे बढ़ने के बाद नीट छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए:

1. चॉइस प्रेफरेंस लिस्ट तैयार रखें

डेट आगे बढ़ने का उपयोग अपने सपनों के मेडिकल कॉलेजों की प्राथमिकता लिस्ट तैयार करने में करें। NEET UG Rank और पिछले सालों की ऑल इंडिया कट-ऑफ के आधार पर टॉप गवर्नमेंट और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट बना लें।

2. रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की चेक करें 

यदि आपने अभी तक राउंड 1 का रजिस्ट्रेशन या फीस का भुगतान पूरा नहीं किया है, तो पोर्टल खुलने के बाद उसे समय रहते पूरा कर लें। साथ ही, अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे Caste Certificate, PwD Certificate, domicile तैयार रखें।

3. ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाए रखें

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें और नई डेट्स व नोटिस के लिए केवल MCC के ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर ही भरोसा करें।

NEET UG 2026 Counselling के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स 

रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के टाइम छात्र के पास निम्नलिखित ओरिजनल डॉक्यूमेंट और उनकी फोटोकॉपी होना जरूरी है:

  • NEET UG 2026 Admit Card और Scorecard/Rank Card
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर 
  • 8 से 10 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो 
  • ओरिजनल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Category / PwD Certificate 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य ओरिजनल फोटो पहचान पत्र
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 6, 2026, 20:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News