JEECUP 2026 Round 5 Choice Filling Begins: चॉइस फिलिंग विंडो खुली, jeecup.admissions.nic.in पर लॉक करें ड्रीम ब्रांच
UP Polytechnic Round 5 Counselling 2026: JEECUP 2026 के 5वें राउंड के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल पर शुरू हो गई है। छात्र काउंसलिंग को पूरा करने या उसमें भाग लेने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
JEECUP 2026 Round 5 Choice Filling Begins: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के Round 5 Choice Filling and Locking की प्रक्रिया ऑफिशियल पोर्टल पर शुरू कर दी गई है। ऐसे छात्र जो यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम में क्वालीफाई हुए हैं। साथ ही, जिन्हें पिछले राउंड्स में मनपसंद सीट नहीं मिली है या जिन्होंने अब तक अलॉटमेंट नहीं लिया है, वे 5वें राउंड में हिस्सा ले सकते हैं।
योग्य छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके नए कॉलेजों व पसंदीदा डिप्लोमा ब्रांचेज की चॉइस को भर सकते हैं।
छात्रों के रजिस्टेशन को जमा करने की लास्ट डेट के बाद, सभी चुनें गए ऑप्शनों का मूल्यांकन किया जाएगा और 5वें राउंड के सीट अलॉटमेंट 2026 का रिजल्ट 11 अगस्त, 2026 को जारी किया जाएगा। इस राउंड में सीट अलॉट अलॉट होने वाले छात्रों को सीट एक्सेप्टेंस के लिए फीस को जमा करना होगा। साथ ही, जिला सहायता सेंटर पर अपने डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करवाना होगा।
JEECUP Round 5 Choice Filling 2026 Link Out: यहां क्लिक करें
JEECUP 2026 Round 5 Counselling से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
JEECUP 2026 के 5वें राउंड की काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| काउंसलिंग इवेंट | डेट्स |
| 5th Round Choice Filling & Locking की शुरुआत | 06 अगस्त 2026 |
| चॉइस फिलिंग व रिवाइज्ड की लास्ट डेट | 10 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| Round 5 Seat Allotment Result | 11 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस फीस व काउंसलिंग फीस भुगतान | 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 |
| जिला सहायता सेंट्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 |
| 5वें राउंड की अलॉटमेंट सीट वापस लेने की डेट | 15 अगस्त 2026 |
JEECUP Round 5 Choice Filling 2026 कैसे करें?
छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच को चुनने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के ऑफिशियल पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘JEECUP Round 5 Choice Filling and Locking’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चो कोड डालकर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड खुलने के बाद Choice Filling के ऑप्शन को चुनें।
- स्क्रीन पर उपलब्ध सरकारी, अनुदानित (Aided) और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में से पसंदीदा कॉलेजो एवं ब्रांचेज को लिस्ट में जोड़ें।
- फिर, अपनी प्राथमिकता के अनुसार ऑप्शन को ऊपर या नीचे करें।
- सभी चॉइसेज की जांच करने के बाद उन्हें Lock and Submit कर दें।
- फिर, कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
राउंड 5 में अधिकतम सीटें पाने की टिप्स
5वां राउंड पॉलिटेक्निक एडमिशन के मुख्य स्टेप्स में से एक माना जाता है। इसमें एडमिशन की संभावना बढ़ाने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।
1. अधिक से अधिक चॉइसेज भरें
आयोग द्वारा चॉइस फिलिंग की कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गई है। अपनी रैंक के अनुसार केवल 2-3 कॉलेजों पर निर्भर न रहें इसलिए अधिक से अधिक सरकारी एवं एडेड कॉलेजो की ब्रांचेज को ऑप्शन में जोड़ें।
2. अन्य राज्यों के छात्रों के लिए मौका
राउंड 4 और 5 में उत्तर प्रदेश के बाहर के छात्रों को भी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। इसलिए कंपटीशन को ध्यान में रखते हुए ऑप्शनों की प्राथमिकता सही क्रम में व्यवस्थित करें।
3. सीट एक्सेप्टेंस फीस और वेरिफिकेशन
अलॉटमेंट मिलने के बाद सभी छात्र टाइम-लाइन 12 से 14 अगस्त 2026 के अंदर सीट एक्सेप्टेंस फीस 3,000 को जमा करना और नजदीकी District Help Centre पर जाकर फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना जरूरी है। यदि आप वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं, तो अलॉट की गई सीट अपने आप रद्द हो जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज डॉक्यूमेंट
हेल्प सेंटर पर सत्यापन के लिए जाते समय अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी होनी चाहिए:
- JEECUP 2026 Admit Card एवं Rank Card / Scorecard
- 10वीं/12वीं का स्कोरकार्ड और पार्सिंग सर्टिफिकेंट
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र / ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- 4-6 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.