NCERT CBT Answer Key 2026: एनसीईआरटी नॉन टीचिंग पदों की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 1, 2026, 16:33 IST

NCERT CBT Answer Key 2026: एनसीईआरटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नॉन टीचिंग के पदों की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की 01 अप्रैल 2026 को जारी की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसरी-की डाउनलोड कर सकते हैं।

NCERT CBT Answer Key 2026
NCERT CBT Answer Key 2026

NCERT CBT Answer Key 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आज यानी 01 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनसीईआरटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट की PDF भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर-की के जरिए अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की से जुड़ी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 है। एनसीईआरटी में विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के लिए 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें क्लर्क, अकाउंटेंट, इंजीनियर, टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पद शामिल है।  

NCERT CBT Answer Key 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक

एनसीईआरटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर नॉन टीचिंग पदों की आंसरी-की 2026 जारी कर दी है। एनसीईआरटी की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है। 

एनसीईआरटी आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

NCERT CBT Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

एनसीईआरटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)

पद का नाम 

क्लर्क, अकाउंटेंट, इंजीनियर, टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पद

विज्ञापन संख्या 

01/2025

रिक्त पदों की संख्या 

173 

परीक्षा का नाम 

नॉन टीचिंग सीबीटी परीक्षा 

आंसर की जारी होने की तिथि 

01 अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ncert.nic.in

NCERT CBT Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एनसीईआरटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाएं। 

  • NCERT CBT Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षिक रख लें। 

ये भी पढ़ें: Gayatri Verma UPPSC Success Story: गरीबी को हराकर PCS अधिकारी बनीं गायत्री वर्मा, पिता चलाते हैं पंक्चर और चाय की दुकान

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 16:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News