Maharashtra Board 12th Result 2026 Date: महाराष्ट्र HSC का रिजल्ट 2 मई को 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर रोल नंबर से देखें Result

Last Updated: May 1, 2026, 15:40 IST

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कल HSC 12th का रिजल्ट जारी किया जाएगा। एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।

Maharashtra Board 12th Result 2026 Date: महाराष्ट्र HSC का रिजल्ट 2 मई को 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर रोल नंबर से देखें Result
Maharashtra Board 12th Result 2026 Date: महाराष्ट्र HSC का रिजल्ट 2 मई को 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर रोल नंबर से देखें Result

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के 12वीं (HSC) के लाखों छात्रों का इंतजार अब बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। बोर्ड ने ऑफिशियल पुष्टि कर दी है कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल, यानी 2 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे घोषित किया जाएगा।

बोर्ड ने आज 30 अप्रैल की रात 10 बजे बोर्ड ने महाराष्ट्र 12वीं के रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा की है। इस साल 12वीं के एग्जाम में लगभग 15,32,487 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। अब कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। साथ ही, डिजिलॉकर पर भी 12वीं का  रिजल्ट आ जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के साथ पूरी तरह से तैयार रहें।

12वीं एग्जाम के रिजल्ट का ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें 

रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट कैसे चेक करें? महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट लिंक कहां एक्टिव होगा? महाराष्ट्र बोर्ड में पासिंग मार्क्स क्या हैं? ऐसी सभी डिटेल्स यहां से चेक कर सकते हैं।

Maharashtra HSC Result 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें:

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नाम महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड (MSBSHSE)
एग्जाम का नाम उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) परीक्षा 2026
रिजल्ट की डेट 02 मई 2026
रिजल्ट का टाइम दोपहर 01:00 बजे
रिजल्ट देखने का मोड ऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट पर)
ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर के 1 बजे जारी कर दिया जाएगा। तब भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट काफी स्लो हो जाएगी। ऐसे में आप हमारे द्वारा दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोरकार्ड को देख सकते हैं। 

1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे "HSC Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3.अब अपना रोल नंबर और माता का नाम फिल करें। 

4. 'View Result' बटन पर क्लिक करें।

5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

SMS और अन्य तरीकों से रिजल्ट कैसे करें चेक? 

इंटरनेट धीमा होने की स्थिति में आप SMS के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं:

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: MHHSC SEAT NO.
  • इसे 57766 पर भेज दें।

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं, जो कॉलेज एडमिशन के दौरान पूरी तरह मान्य होती है।

रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया: री-चेकिंग और फोटोकॉपी

यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो महाराष्ट्र बोर्ड उन्हें 'री-वेरिफिकेशन' का मौका देता है।

  • मार्क्स वेरिफिकेशन: रिजल्ट जारी होने के अगले दिन यानी 3 मई से आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • आंसर-शीट की फोटोकॉपी: यदि आप अपनी आंसर-शीट देखना चाहते हैं, तो इसके लिए भी निर्धारित फीस जमा करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
  • सप्लीमेंट्री एग्जाम: जो छात्र किसी सब्जेक्ट में सफल नहीं हो पाते, उनके लिए बोर्ड जुलाई-अगस्त में सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित करेगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 15:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News